IAF Agniveer Vayu Recruitment 2023: भारतीय वायु सेना अग्निवीरवायु 02/2023 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया कल, 4 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार अग्निवीरवायु 02/2023 भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट- agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
भारतीय वायु सेना में इस आवेदन के लिए साढे़ 17 से 21 वर्ष आयु के( 26 दिसंबर 2002 से 26 जून 2006 के बीच जन्मे) अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार पात्र हैं।
जाने योग्यता
साइंस स्ट्रीम वालों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, फिजिक्स और अंग्रेजी विषय के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए। अंग्रेजी में 50 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए या 50 प्रतिशत अंकों के साथ तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा हो। फिजिक्स, मैथ्स जैसे दो नॉन वोकेशनल सब्जेक्ट के साथ 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स में 50 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। साइंस स्ट्रीम के अलावा: 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। अग्रेंजी विषय में 50 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं।
चयन प्रक्रिया
योग्य आवेदकों को सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी, जो 20 मई 2023 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (PFT) और मेडिकल टेस्ट होगा। आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
IAF Agniveer Recruitment 2023 Notification
IAF Agniveer Vayu Recruitment 2023: इन स्टेप्स को करें फॉलो
- IAF की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
- जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- डिटेल्स को वेरीफाई करें और IAF अग्निवीरवायु 2023 आवेदन पत्र जमा करें।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
ट्रेनिंग के दौरान मिलेगी ये सुविधा
बता दें कि अग्निपथ योजना के तहत भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना में अग्निवीरों की भर्ती 4 साल के लिए होगी। चार साल की ट्रेनिंग के बाद केवल 25 फीसदी अग्निवीरों की स्थायी नियुक्ति की जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान अग्निवीर इंडियन एयर फोर्स और इंडियन एयरफोर्स की सीएसडी कैंटीन का भी लाभ उठा सकते हैं। 48 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस होगा। सालाना 30 दिन की छुट्टियां मिलेगी। इसके अलावा सिक लीव का भी ऑप्शन होगा।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
48 mins agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
23 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines