India Post Recruitment 2022: इंडिया पोस्ट ने पोस्टमैन, मेल गार्ड और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की वेबसाइट indiapost.gov.in से भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन 23 सितंबर 2022 को शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।
नोटिस के अनुसार, कुल 98,083 रिक्तियां उपलब्ध हैं और उन्हें भर्ती अभियान के माध्यम से भरा जाना है। सरकार ने देशभर के 23 सर्किलों में इन रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है।
India Post Recruitment 2022: वैकेंसी डिटेल
1. पोस्टमैन – 59099 पद
2. मेलगार्ड – 1445 पद
3. मल्टी-टास्किंग (MTS) – 37539 पद
India Post Recruitment 2022: योग्यता
सभी पदों के लिए योग्यता मानदंड और शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। कुछ उम्मीदवारों ने अपनी कक्षा 10वीं पूरी कर ली होगी और उन्हें कंप्यूटर की बेसिक जानकारी समझ होनी चाहिए। अन्य पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2 डिग्री होना आवश्यक है। सभी पदों के लिए पात्रता मानदंड के बारे में पूरी जानकारी जानने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती नोटिफिकेशन चेक करनी चाहिए।
आयु सीमा
भारतीय डाक विभाग ने डाकघर में नौकरी के लिए आवेदन कर रहे युवाओं की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष तय की है।
ऐसे करें आवेदन
– इंडियन पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं।
– यहां आपको होमपेज में पोस्ट ऑफिस रिक्रूटमेंट के बटन पर क्लिक करना होगा।
– उसके बाद इंडिया पोस्ट रिक्रूटमेंट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
– रजिस्टर बटन पर क्लिक करें। आगे बढ़ने के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
– इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती फॉर्म 2022 भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
– आवेदन पत्र जमा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
India Post Recruitment 2022: आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करे
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines