Indian IT Job Growth 2025: मानव संसाधन (HR) प्लेटफॉर्म फर्स्टमेरिडियन बिजनेस सर्विसेज ने मंगलवार को कहा कि आने वाले वर्षों में भारतीय आईटी इको सिस्टम एक आशाजनक विकास के लिए तैयार है, जिसमें उभरती तकनीकियों के कारण 2025 में नई नौकरियों में 20 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। बिजनेस सर्विसेज का मानना है कि 2024 में भारतीय आईटी और तकनीकी इको सिस्टम ने नए रोजगार के अवसरों में 17 प्रतिशत की वृद्धि दिखाई दी है। यह तेजी से हो रहे डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और उभरते टेक जॉब प्रोफाइल की बढ़ती मांग से प्रेरित है।
AI, ML और साइबर सुरक्षा जॉब्स में बढ़ोतरी
फर्स्टमेरिडियन बिजनेस सर्विसेज के सीईओ, आईटी स्टाफिंग, सुनील नेहरा ने कहा कि एक 2024 के शुरुआती महीने में शांति होने के बाद सेक्टर ने गति पकड़ी। उम्मीद है कि हम 2025 के लिए तैयार हैं, ये रुझान जारी रहेंगे। साथ ही एप्लिकेशन डेवलपर्स, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, DevOps इंजीनियर, AI, ML और साइबर सुरक्षा जैसे प्रोफाइल में औसतन 20 प्रतिशत की वृद्धि होगी। नेहरा ने कहा कि इसके अलावा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) 2025 में और तेज से काम करेगा।
GDP में महत्वपूर्ण योगदान
नेहरा ने आगे कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में उल्लेखनीय विस्तार होने वाला है, जिसमें डेटा एनालिस्ट, डेटा इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट और अन्य जैसी रोल की मांग में तेजी आएगी। उम्मीद है कि केवल जनरेटिव-एआई इंडस्ट्री में 2028 तक 10 लाख नए रोजगार के अवसर जनरेट होंगे, जो देश के GDP में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
Government Jobs
सैलरी में होगी बढ़ोतरी
जनरेटिव एआई इंजीनियर, एल्गोरिदम इंजीनियर और एआई सिक्योरिटी एक्सपर्ट जैसे जनरेटिव-एआई पदों के लिए वेतन पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ने का अनुमान है, जो मिडिल लेवल कैटेगरी के लिए कंपनसेशन में 25-30 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
जैसे-जैसे बिजनेस बढ़ते और इनोवेट होते हैं, भर्ती में बढ़ोतरी के साथ डिजिटल इंफ्रास्टैक्चर बढ़ाएगा। ऐसे में तकनीकी के साथ देश की प्रगति भी होगी। इस सबसे सही उदाहरण ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) जैसे उद्योग हैं, जिसने 2018-19 और 2023-24 के बीच 6,00,000 से अधिक नौकरियां जनरेट की हैं। उम्मीद है कि 2030 तक ये इंडस्ट्री 25 लाख से 28 लाख प्रोफेशनल्स को रोजगार देगी।
टेक्नोलॉजी अपस्किलिंग पर फोकस
इसके अलावा, BFSI और टेलीकॉम जैसे अन्य नॉन-टेक सेक्टर में भी 2025 में IT/तकनीकी पेशेवरों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। नेहरा ने कहा कि जैसा कि हम 2025 में एक विकसित IT परिदृश्य की ओर बढ़ रहे हैं, एक मजबूत वर्कफोर्स पूल विकसित करने के लिए टेक्नोलॉजी अपस्किलिंग पर एक ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उम्मीद है कि अधिकांश बड़े इंटरप्राइज और मध्यम आकार की कंपनियों से 2025 में अपने अपस्किलिंग बजट में औसतन 15-20 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेंगी।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
16 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
19 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
5 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
7 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines