IDBI Bank Recruitment 2023: बैंकिंग नौकरी के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। IDBI बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और एक्जीक्यूटिव सेल्स एंड ऑपरेशन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,100 पदों को भरे जाने की तैयारी है, जिसमें जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के लिए 800 और एग्जीक्यूटिव के लिए 1,300 पद शामिल है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in/idbiesonov23/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। नीचे इस भर्ती अभियान के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।
आवेदन करने की तारीख
इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया पहले से ही शुरू है और इनपर आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 दिसंबर है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिना देर किए जल्द आवेदन भर लें।
परीक्षा की तारीख भी घोषित
इन पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा की तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए परीक्षा 31 दिसंबर और एग्जीक्यूटिव सेल्स एंड ऑपरेशन के लिए 30 दिसंबर को निर्धारित की गई है।
योग्यता
जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के लिए न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री और एग्जीक्यूटिव सेल्स एंड ऑपरेशन के लिए स्नातक की डिग्री शामिल है। एससी, एसटी, बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) श्रेणियों के उम्मीदवारों पर विशेष मानदंड लागू होते हैं।
आयु सीमा
आवेदकों की आयु सीमा 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए और जन्मतिथि 2 नवंबर 1998 से 1 नवंबर 2003 के बीच होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, इंटरव्यू और एक प्री-एडमिशन मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल है।
वेतनमान
जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के लिए चयनित उम्मीदवारों को ₹ 6.14 लाख से ₹ 6.50 लाख के बीच वार्षिक वेतन मिलेगा, जबकि एक्जीक्यूटिव सेल्स एंड ऑपरेशन पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को पहले वर्ष के लिए ₹ 29,000 प्रति माह और दूसरे वर्ष से ₹ 31,000 प्रति माह वेतन मिलेगा।
IDBI Bank Recruitment 2023: नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।
- इसके बाद करियर सेक्शन पर जाएं और करंट रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
- फिर ‘जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM), ग्रेड ‘ओ’ और एग्जीक्यूटिव- सेल्स एंड ऑपरेशन (ESO) की भर्ती’ चुनें।
- ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ पर क्लिक करें।
- अपना विवरण प्रदान करके पंजीकरण करें।
- दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन पत्र पूरा करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी विवरण सत्यापित करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य के लिए फॉर्म की एक हार्ड कॉपी अपने पास सकते हैं।
भर्ती अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
संबंधित खबरें
UPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
11 hrs agoUPSC Mains 2026 के नतीजों का ऐलान, वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
20 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
3 days agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
4 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
4 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
5 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
6 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines