हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IBPS RRB PO, Clerk 2023: आईबीपीएस आरआरबी क्‍लर्क, पीओ भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका आज, यहां देखें एग्जाम शेड्यूल

विज्ञापन
IBPS Clerk Recruitment 2023

IBPS RRB PO, Clerk 2023 Registration: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) रजिस्ट्रेशनरजिस्ट्रेशन आज 21 जून को बंद कर देगा। उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी पीओ 2023, आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2023 और अन्य पदों के लिए ibps.in पर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान करने और आवेदन पत्र में सुधार करने की भी अंतिम तिथि 21 जून है।

जानें एग्जाम डेट्स

  • अधिसूचना : दिनांक 31 मई, 2023
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख : 01 जून, 2023
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 21 जून, 2023
  • पीईटी दिनांक : 17 जुलाई से 22 जुलाई, 2023
  • पीईटी एडमिट कार्ड की तारीख : 10 जुलाई, 2023
  • क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तारीख : 05 अगस्त, 06, 12, 13 और 19 अगस्त, 2023 को

IBPS RRB Recruitment 2023 इस तरह से करें आवेदन

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट – www.ibps.in पर जाएं।
  • “सीआरपी- आरआरबी अधिकारी (स्केल- I, II और III) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें।
  • अब, ऑनलाइन आवेदन पत्र में उनकी बुनियादी जानकारी दर्ज करके नए पंजीकरण के लिए क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद, एक फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और एक हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से करें।

आवेदन शुल्क

आईबीपीएस आरआरबी पीओ परीक्षा के लिए जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 175 रुपये का शुल्क देना होगा।

8612 रिक्तियां भरी जाएंगी

इसके तहत, देश भर में स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए कार्यालय सहायक (क्लर्क), अधिकारी स्केल- I/ पीओ (सहायक प्रबंधक) और अधिकारी स्केल 2 (प्रबंधक) और कार्यालय स्केल 3 (वरिष्ठ प्रबंधक) के पद के लिए लगभग 8612 रिक्तियां भरी जाएंगी। सीआरपी आरआरबी-12वीं परीक्षा सामान्य भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें