IAF Agniveervayu Recruitment 2024: भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीरवायु भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे IAF अग्निवीरवायु की आधिकारिक साइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 अगस्त, 2023 को समाप्त होगी। ऑनलाइन परीक्षा 13 अक्टूबर, 2023 से आयोजित की जाएगी।
जानें योग्यता
विज्ञान विषयों और विज्ञान के अलावा अन्य विषयों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। जिन उम्मीदवारों का जन्म 27 जून 2003 से 27 दिसंबर 2006 के बीच हुआ है वे भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। यदि कोई उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को पास कर लेता है, तो नामांकन की तिथि के अनुसार ऊपरी आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए।
आईएएफ अग्निवीरवायु भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक
आधिकारिक अधिसूचना चेक करने का सीधा लिंक
आवेदन शुल्क
परीक्षा शुल्क रु. 250/- जिसका भुगतान उम्मीदवार को ऑनलाइन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय ऑनलाइन करना होगा। भुगतान पेमेंट गेटवे के माध्यम से डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार IAF अग्निवीरवायु की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
IAF Agniveer Vayu 2024: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
- होमपेज पर कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन पर क्लिक करें।
- चरण 1 पंजीकरण फॉर्म भरें और लॉगिन करें।
- अग्निवीरवायु 2024 के लिए फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
चयन प्रक्रिया
- चयन प्रक्रिया में चरण 1, चरण 2 और चरण 3 की परीक्षा शामिल होगी। चरण 1 परीक्षा ऑनलाइन परीक्षा है। ऑनलाइन परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट होगी और इसमें 10+2 सीबीएसई कोर्सेज के अनुसार भौतिकी, गणित और अंग्रेजी शामिल होगी। चयन केवल योग्यता के माध्यम से किया जाएगा
- वे उम्मीदवार जो चरण 1 परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं वे चरण 2 परीक्षा के लिए पात्र हैं। चरण 2 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को चरण 3 या मेडिकल परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।
- अग्निवीरवायुइंटेक 01/2024 में नामांकन के लिए अंतिम रूप से बुलाए गए उम्मीदवारों की लिस्ट 27 मई, 2024 को जारी की जाएगी। नामांकन के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों को केवल उनके रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर ई-कॉल लेटर भेजा जाएगा।
इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- उच्च शिक्षा या विशेषज्ञता के अतिरिक्त प्रमाणपत्र (यदि कोई हो)
- यदि आवश्यक स्ट्रीम में सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक से तीन साल के इंजीनियरिंग डिप्लोमा के आधार पर आवेदन किया जाता है, तो अंतिम वर्ष की मार्कशीट भी जमा करनी होगी
- इंटरमीडिएट या मैट्रिक की मार्कशीट (यदि डिप्लोमा कार्यक्रम में अंग्रेजी एक विषय नहीं है) या अंग्रेजी, भौतिकी और गणित के क्षेत्र में दो साल के गैर-व्यावसायिक पाठ्यक्रम की मार्कशीट भी जमा करनी होगी।
- एक पासपोर्ट साइज की फोटो
- बाएं अंगूठे का निशान
- हस्ताक्षर की हुई एक फोटो
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
23 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
6 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines