HP TET Exam Result 2025 Out: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. HP TET नवंबर 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर जैसी जानकारी डालनी होगी. उम्मीदवार HP TET नवंबर 2025 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं. बता दें कि HP TET की परीक्षा 2 से 16 नवंबर 2025 तक हुई थी.
HP TET क्वालिफाई करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए ?
टेस्ट पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे. जनरल कैटेगरी के लिए, पासिंग स्कोर 60% (150 में से लगभग 90) है. आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए, पासिंग स्कोर 55% (150 में से लगभग 82.5) है. जो उम्मीदवार इन अंकों के बराबर या उससे ज्यादा स्कोर करते हैं, वे क्वालिफाई माने जाएंगे और उन्हें HP TET एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट मिलेगा.
HP TET November 2025 scorecard PDF कैसे डाउनलोड करें ?
- ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.
- ‘HP TET नवंबर 2025 रिजल्ट’ के लिंक पर जाएं.
- यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और अन्य डिटेल्स डालें.
- HP TET नवंबर 2024 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- भविष्य के लिए HP TET नवंबर 2024 रिजल्ट डाउनलोड करें और सेव करें.
अगर आप हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और टीचर के तौर पर अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपको ये परीक्षा (HP TET) पास करना होगा. यह सर्टिफिकेट लाइफटाइम वैलिड होता है. सरकारी स्कूलों और कुछ प्राइवेट स्कूलों में एप्लीकेशन फाइल करने के लिए जरूरी है. जो उम्मीदवार एग्जाम में फेल हो जाते हैं, वे अगले TET सेशन में ही टेस्ट दे सकते हैं.
संबंधित खबरें
महिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
1 day agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
2 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
8 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
8 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
14 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
16 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
18 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
18 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? सामने आए आंकड़ों ने किया हैरान
19 days agoजारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से करें डाउनलोड
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines