हिमाचल प्रदेश के सरकारी सीबीएसई (CBSE) संबद्ध स्कूलों में पढ़ाई के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में 3,000 से अधिक शिक्षकों की सीधी भर्ती की जाएगी. राज्य सरकार के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया को जल्द ही शुरू किया जाएगा ताकि स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा किया जा सके. जानिये यह भर्ती कैसे होगी, चयन की क्या प्रक्रिया रहेगी और चयनित शिक्षकों को कितना वेतन मिलेगा.
राज्य चयन आयोग कराएगा प्रतियोगी परीक्षा
शिक्षकों के चयन में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पूरी परीक्षा प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog) आयोजित करता है. अभ्यर्थियों का चयन लिखित प्रतियोगी परीक्षा के अंकों और मेधा (Merit) के आधार पर होगा. और इसके लिए राज्य चयन आयोग जल्दी ही परीक्षा का विस्तृत नोटिफिकेशन, योग्यता और आवेदन की तारीखें जारी करेगा.
कितना मिलेगा बेतन?
भर्ती प्रक्रिया के जरिए चुने जाने वाले शिक्षकों को सरकार फिक्स्ड मंथली सैलरी देगी. चयनित शिक्षकों को हर महीने 30,000 रुपये का निश्चित मानदेय दिया जाएगा.
पदों का पूरा ब्योरा
3,100 शिक्षकों की इस कुल भर्ती को दो मुख्य योजनाओं (Schemes) के तहत बांटा गया है:
- अंग्रेजी और गणित शिक्षक योजना (600 पद):
अंग्रेजी शिक्षक : 240 पद
गणित शिक्षक : 360 पद - सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में फिक्स्ड मानदेय योजना (2,500 पद):
हिंदी : 240 पद
संस्कृत : 240 पद
जीव विज्ञान : 240 पद
वाणिज्य : 240 पद
शारीरिक शिक्षा : 240 पद
फाइन आर्ट्स : 220 पद
राजनीति विज्ञान : 199 पद
इतिहास : 199 पद
अर्थशास्त्र : 202 पद
भौतिक विज्ञान : 120 पद
रसायन विज्ञान : 120 पद
कंप्यूटर : 120 पद
संगीत : 120 पद
चयन प्रक्रिया और योग्यता
यह परीक्षा हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog) आयोजित करेगा. सरकार ने अंग्रेजी और गणित विषय के शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET – Teacher Eligibility Test) को अनिवार्य योग्यता बना दिया है.
हिमाचल प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है. राज्य चयन आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत नोटिफिकेशन और आवेदन पत्र भरने की तारीखों का ऐलान करेगा.
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
8 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
7 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines