Haryana HTET 2022: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH Haryana) द्वारा आयोजित की जाने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 में भाग लेने को इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल बोर्ड द्वारा इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।
इस परीक्षा के लिए पहले छात्र 27 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते थे, लेकिन अब इसके लिए 30 सितंबर तक एप्लीकेशन सबमिट की जा सकती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in पर आवेदन कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इससे लिए एक क्लिक में अप्लाई कर सकते हैं।
HTET 2022 Exam Date
लिखित परीक्षा 12 और 13 नवंबर को 150 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 2 नवंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। सुधार विंडो 27 से 30 सितंबर तक खुली रहेगी।
एचटीईटी 2022 3 स्तरों पर आयोजित किया जाएगा। स्तर 1 कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक शिक्षक या PRT) के लिए शिक्षक बनने के लिए है, स्तर 2 कक्षा 6 से 8 (प्रशिक्षित ग्रेजुएट शिक्षक या TRT) के लिए है और स्तर 3 पोस्ट-ग्रेजुएट शिक्षक (PGT) के लिए है।
आवेदन शुल्क (Application Fees)
हरियाणा के अनुसूचित जाति और पीएच उम्मीदवारों के लिए एक स्तर के लिए 500 रुपये है, दो में उपस्थित होने वालों के लिए 900 रुपये और तीन स्तरों में उपस्थित होने वालों के लिए 1,200 रुपये है। हरियाणा के अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए, आवेदन शुल्क एक, दो या तीन स्तरों में उपस्थित होने के लिए ₹1,000, 1,800 और 2,400 है।
पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)
प्राथमिक शिक्षक (PRT) के लिए आवेदकों को कम से कम 50% अंकों के साथ वरिष्ठ माध्यमिक पास होना चाहिए या एनसीटीई नियमों, 2007 के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा में 2 साल के डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में उपस्थित होना चाहिए।
प्रशिक्षित ग्रेजुएट शिक्षक (TGT) के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएट डिग्री और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएड से होनी चाहिए।
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएड से होनी चाहिए ।
HTET 2022: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
– आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in पर जाएं।
– होमपेज पर रजिस्ट्रेशन/लॉगिन पर क्लिक करें।
– अपने आप को पंजीकृत करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
– दस्तावेज़ अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
– भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट लें।
HTET 2022: रजिस्टर करने के लिए यहां क्लिक करें
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 hr agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
9 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
11 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
2 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
2 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
3 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
7 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
11 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
12 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines