Haryana HTET 2022: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH Haryana) द्वारा आयोजित की जाने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 में भाग लेने को इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल बोर्ड द्वारा इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज बंद कर दिए जाएंगे।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in पर आवेदन कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इससे लिए एक क्लिक में अप्लाई कर सकते हैं।
HTET 2022 Exam Date
लिखित परीक्षा 12 और 13 नवंबर को 150 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 2 नवंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। सुधार विंडो 27 से 30 सितंबर तक खुली रहेगी।
एचटीईटी 2022 3 स्तरों पर आयोजित किया जाएगा। स्तर 1 कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक शिक्षक या PRT) के लिए शिक्षक बनने के लिए है, स्तर 2 कक्षा 6 से 8 (प्रशिक्षित ग्रेजुएट शिक्षक या TRT) के लिए है और स्तर 3 पोस्ट-ग्रेजुएट शिक्षक (PGT) के लिए है।
आवेदन शुल्क (Application Fees)
हरियाणा के अनुसूचित जाति और पीएच उम्मीदवारों के लिए एक स्तर के लिए 500 रुपये है, दो में उपस्थित होने वालों के लिए 900 रुपये और तीन स्तरों में उपस्थित होने वालों के लिए 1,200 रुपये है। हरियाणा के अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए, आवेदन शुल्क एक, दो या तीन स्तरों में उपस्थित होने के लिए ₹1,000, 1,800 और 2,400 है।
पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)
प्राथमिक शिक्षक (PRT) के लिए आवेदकों को कम से कम 50% अंकों के साथ वरिष्ठ माध्यमिक पास होना चाहिए या एनसीटीई नियमों, 2007 के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा में 2 साल के डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में उपस्थित होना चाहिए।
प्रशिक्षित ग्रेजुएट शिक्षक (TGT) के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएट डिग्री और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएड से होनी चाहिए।
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएड से होनी चाहिए ।
HTET 2022: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
– आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in पर जाएं।
– होमपेज पर रजिस्ट्रेशन/लॉगिन पर क्लिक करें।
– अपने आप को पंजीकृत करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
– दस्तावेज़ अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
– भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट लें।
HTET 2022: रजिस्टर करने के लिए यहां क्लिक करें
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
8 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
13 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines