SSC Stenographer Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 2 अगस्त को स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के लिए भर्ती नोटिफिकेशन आज जारी करेगा । नोटिफिकेशन एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध होगी। नोटिफिकेशन जारी होने के तुरंत बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 अगस्त है।
एसएससी के कैलेंडर के अनुसार, स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा 12 अक्टूबर और 13 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वालों को एक लिखित परीक्षा पास करनी होगी जिसके बाद एक स्किल टेस्ट होगी। लिखित भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षण मोड प्रारूप में आयोजित की जाएगी।
जानें योग्यता
स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के लिए आवेदन करने वालों की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 1 जनवरी 2023 को स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है जबकि अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। आयु सीमा के अलावा, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
SSC Stenographer Grade C and D 2023: इस तरह से करें अप्लाई
- कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर सबसे पहले लॉगिन पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करें।
- फिर नए पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- नई विंडो पर, ‘स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी’ लिंक देखें और क्लिक करें
- मांगे गए अनुसार आवेदन पत्र भरें, सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म पर सभी विवरणों को क्रॉस-चेक करें और पूछे जाने पर सबमिट करें।
आवेदन शुल्क
सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि, एसटी/एससी/पीएच और महिला उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
जानें सैलरी
पे स्केल 9300-34,800 5200 – 20,200
पे बैंड 4200 या 4600 (वेतन ग्रेड 2) 2400 (वेतन ग्रेड 1)
प्रारंभिक सैलरी 5200 5200
बेसिक पे 14,500 7600
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के माध्यम से, उम्मीदवार भारत सरकार के कई विभागों / मंत्रालयों / संगठनों में ग्रुप सी और डी गैर-राजपत्रित रिक्तियों को भरेंगे।
संबंधित खबरें
UPSC Mains 2026 के नतीजों का ऐलान, वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
4 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
14 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
16 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
2 days agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
3 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
3 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
4 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
5 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
5 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines