Govt Jobs: नौकरियां ही नौकरियां… ये बात हम नहीं बल्कि केंद्र और राज्य सरकार के कई विभागों में खाली पदों के लिए जारी हुए नोटिफिकेशन कह रहे हैं। अगर आप अपने लिए एक स्थायी और अच्छी पगार वाली नौकरी चाहते हैं तो ये सप्ताह सिर्फ आपके लिए है। इसे किसी भी हाल में न गवाएं।
एक अंग्रेजी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह नौकरी के मौके डीआरडीओ, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण तक में हैं।
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, 132 रिक्तियों
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने संचार मंत्रालय के डाक विभाग के तहत संचालित अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर कार्यकारी पदों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई को शुरू हो चुकी है। इसमें 132 पद उपलब्ध हैं। इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन या इंटरव्यू आदि शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपये का मासिक वेतन मिलेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ 21 से 35 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सेल्स और फाइनेंस में अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन शुल्क के रूप में एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 100 रुपये और अन्य श्रेणियों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा।
डीआरडीओः 55 प्रोजेक्ट साइंटिस्ट पद
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट पदों के लिए 55 रिक्तियों की घोषणा की है। उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आवेदन जमा करने का अंतिम समय 11 अगस्त, शाम 4 बजे तक है।
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट एफ के लिए आयु सीमा 55 वर्ष, ई के लिए 50 वर्ष और डी के लिए आयु सीमा 45 वर्ष है। बता दें कि डीआरडीओ रक्षा मंत्रालय का एक हिस्सा है।
एसएससी जेईः 1,324 रिक्तियां
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल शाखाओं में जूनियर इंजीनियर (जेई) परीक्षा के लिए एक अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 26 जुलाई को शुरू हो चुकी है, जो 16 अगस्त को रात 11 बजे तक चलेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sc.nic.in से एसएससी जेई 2023 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती एसएससी विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों जैसे एमईएस, बीआरओ, सीपीडब्ल्यूडी, एनटीआरओ आदि में जूनियर इंजीनियरों के लिए 1,324 रिक्तियों को भरेगा। इच्छुक उम्मीदवारों को 100 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा। हालांकि, आरक्षण के लिए पात्र एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिलाओं और पूर्व सैनिकों से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।
न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेडः प्रशासनिक अधिकारी के 450 पद
न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-1) की 450 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होगी और 21 अगस्त तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार एनआईएसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.newindia.co.in पर आवेदन कर सकते हैं।
प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-1) पदों के लिए आवेदकों को एक चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसमें प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा शामिल होगी। इसके बाद इंटरव्यू होगी। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में नियुक्त सफल उम्मीदवारों को 80,000 रुपये का मासिक वेतन मिलेगा। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरणः 342 रिक्तियां
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक और कनिष्ठ कार्यकारी पदों के लिए 342 भर्तियां निकाली हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होकर 4 सितंबर तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है, जबकि जूनियर एक्जीक्यूटिव के लिए 27 वर्ष है। सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला उम्मीदवारों को किसी भी शुल्क से छूट दी गई है। कनिष्ठ सहायकों के लिए वेतन 31,000 रुपये से 92,000 रुपये, वरिष्ठ सहायकों के लिए 36,000 रुपये से 110,000 रुपये और कनिष्ठ कार्यकारी के लिए 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये है।
एमपी हाई स्कूल शिक्षक चयन परीक्षाः 8,720 पदों के लिए डाउनलोड करें हॉल टिकट
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (एमपीपीईबी) ने राज्य हाई स्कूल शिक्षक चयन परीक्षा 2023 के लिए प्रवेश पत्र पहले ही जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना 13 अंकों का आवेदन संख्या, जन्म तिथि और विषय दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। चयन परीक्षा 2 अगस्त को दो पालियों में होनी है। एमपीपीईबी का लक्ष्य इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 8,720 रिक्तियां भरना है।
संबंधित खबरें
UGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
40 mins agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
14 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
1 day agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 day agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
2 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
3 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
6 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
6 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
6 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines