Vacancy For Pharmacist and Multipurpose Health Worker: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छा मौका है, ओडिशा सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया है। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC ) ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती के लिए आवेदन मांगा है। आवेदन की प्रक्रिया 22 दिसंबर से शुरु हो गई है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक, जिला स्तर पर काम करने के लिए फार्मासिस्ट और विभिन्न कार्यों के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती की जानी है, OSSSC (ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग) की तरफ से यह नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके मुताबिक 2453 वेकेंसी है, जिसमें 1002 फार्मासिस्ट और 1451 पुरुष स्वास्थयकर्मियों की भर्ती होनी है।
कितनी होगी सैलरी?
फार्मासिस्ट पद पर भर्ती होने वाले कर्मचारियों की सैलरी 25 हजार से 81 हजार के बीच में होगी तो वहीं स्वास्थयकर्मी के पद पर भर्ती होने वाले कर्मचारियों की सैलरी 21 हजार से 69 हजार के बीच में होगी। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
क्या है योग्यता ?
फार्मासिस्ट के लिए उम्मीदवार को उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, ओडिशा के तहत +2 विज्ञान विषय के साथ पास होना आवश्यक है, साथ ही राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों या एआईसीटीई और ओडिशा फार्मेसी बोर्ड द्वारा अनुमोदित किसी अन्य मान्यता प्राप्त निजी संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा या बी.फार्मा (बैचलर ऑफ फार्मेसी) परीक्षा आवश्यक है।
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मी (पुरुष): उम्मीदवारों को उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, ओडिशा के तहत +2 विज्ञान विषय से पास होना जरूरी है, साथ ही राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल या फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया/एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित किसी अन्य मान्यता प्राप्त निजी संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा होना चाहिए।
दोनों ही पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से 38 साल के बीच होनी चाहिए। नोटिफिकेशन में किसी तरह के आवेदन शुल्क का जिक्र नहीं किया गया है। आवेदन की अंतिम तारिख 20 जनवरी है जबकि 16 जनवरी तक उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
10 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
15 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
17 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines