Government Jobs: सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए खुशखबरी है। लखनऊ विश्वविद्यालय में टीचिंग फैकल्टी के 128 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें 84 पद असिस्टेंट प्रोफेसर के, 13 पद प्रोफेसर के, 2 डयरेक्टर के और 29 एसोसिएट प्रोफेसर के हैं। इसके लिए आवेदन शुरु हो गए हैं। ऑप विश्विद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की अंतिम तारीख 7 दिसंबर है। खास बात यह है कि इन पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। सिर्फ इंटरव्यू होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन किया जाएगा फिर फाइनल सलेक्शन हो जाएगा।
वहीं दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड (डीएसएसएसबी) में भी भर्तियां चल रही हैं। इसके लिए आज यानी 5 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। 3 जनवरी 2024 अप्लाई करने की आखिरी तारीख है। यहां वेलफेयर ऑफिसर और प्रोबेशन ऑफिसर के 80 पदों पर भर्तियां होनी हैं। आप वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है।
ये भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में CM पद को लेकर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
एसबीआई में भी भर्ती
वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में भी 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां चल रही हैं। आवेदन करने के लिए अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। इसकी अंतिम तारीख 7 दिसंबर 2023 है। आप वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 8773 पद भरे जाने हैं।
एसएससी कर रहा भर्ती
वहीं स्टाफ सेलेक्शन कमीशन कॉन्सटेबल के बंपर पद पर भर्तियां कर रहा है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। इसमें कुल 75768 पदों पर भर्ती होनी है। आप ssc.nic.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2023 है। केवल वे ही कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं जिनकी उम्र 18-23 साल के बीच है।
ये भी पढ़ें-कौन थे करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी? जिनकी गोली मारकर कर दी गई है हत्या
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
14 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
5 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
5 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
7 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
8 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
14 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
14 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
20 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines