Indian Navy DRDO Government Jobs Recruitment 2023: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए अवसर की कमी नहीं है। इस समय डीआरडीओ और इंडियन नेवी समेत कई जगह सरकारी पदों पर भर्तियां हो रही हैं। डीआरडीओ में नौकरी पाने का यह बढ़िया मौका है। डीआरडीओ में यह भर्तियां स्टोर्स ऑफिसर, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और प्राइवेट सेक्रेटरी के पद पर हो रही हैं। इसके लिए कुल 102 पदों पर भर्तियां होनी हैं। ज्यादा जानकारी के लिए डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर देखें। आयु सीमा अधिकतम 56 साल रखी गई है। वहीं योग्यता की बात करें तो स्नातक होना चाहिए।
इंडियन नेवी में नौकरी का मौका
वहीं इडियन नेवी में भी 910 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इसके लिए आज यानी 18 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अप्लाई करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2023 है। आप इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in. पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की बात करें तो चार्जमैन के लिए 42, सीनियर ड्रॉट्समैन के लिए 254 और ट्रेड्समैन मेट के लिए 610 पदों पर भर्तियां होनी हैं।
ये भी पढ़ें-सांसदों पर बड़ा एक्शन, एक दिन में 30 से ज्यादा विपक्षी सांसद लोकसभा से निलंबित
अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा रखी गई है। अगर आप जनरल कैटेगरी के हैं तो आपको 295 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अगर SC-ST, PWD, एक्स-सर्विसमैन या महिला कैंडिडेट हैं तो आपको कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
यहां भी हो रहीं हैं भर्तियां
वहीं यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड 300 पदों पर भर्तियां करने जा रहा है। ये पद असिस्टेंट के हैं। आप वेबसाइट uiic.co.in. पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 जनवरी 2024 है। आयु सीमा की बात करें तो 21-30 साल के बीच रखी गई है। केवल वे ही उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया हो। अगर आपको यह नौकरी मिलती है तो 22 हजार से लेकर 62 हजार रुपये हर महीने सैलरी मिलेगी।
ये भी पढ़ें-भारत के किन शहरों में इस साल सबसे ज्यादा बढ़ा किराया, टॉप पर रहा कौन सा शहर?
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
23 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines