Government Jobs: यह समय सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बेहतरीन है, क्योंकि कई सरकारी विभागों में नौकरियां निकली हैं। इसलिए अगर आपकी तैयारी अच्छी है और आप पात्र हैं तो तुरंत अप्लाई कर दें। महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड ने भर्तियां निकाली हैं। इसके माध्यम से कुल 2541 पद भरे जाएंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 दिसंबर 2023 है। आप वेबसाइट mahatransco.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसमें टेक्नोलॉजी टेक्निशियन 1, टेक्निशियन 2 (ट्रांसमिशन सिस्टम), इलेक्ट्रिकल असिस्टेंट (ट्रांसमिशन) के पदों पर भर्तियां होनी हैं।
आईबी ने निकालीं भर्तियां
वहीं इंटेलीजेंस ब्यूरो यानी आईबी ने भी ग्रेजुएशन पास लोगों के लिए भर्तियां निकाली हैं। आवेदन करने के लिए आपको इंटेलीजेंस ब्यूरो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां कुल 955 पदों पर भर्तियां होनी हैं। आप mha.gov.in. पर जाकर 15 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। सलेक्शन के लिए आपको पहले लिखित परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद आपका इंटरव्यू लिया जाएगा। 18 से 27 साल के लोग इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आपको यह नौकरी मिली तो 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक हर महीने सैलरी मिलेगी।
देखें-नौकरियों पर ये रिपोर्ट
ये भी पढ़ें-Railway, डाक और कस्टम विभाग में निकली बंपर सरकारी वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई
DSSSB भी कर रहा भर्ती
वहीं दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) 863 अलग अलग पदों पर भर्तियां करने जा रहा है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। आप वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फीस 100 रुपये है। अगर आप एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक वर्ग और महिला उम्मीदवार हैं तो आपको कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता और आयु सीमा रखी गई है। सैलरी भी पदों के हिसाब से ही है।
ये भी पढ़ें-ट्रेनों में एसी कोच क्यों बढ़ा रहा है रेलवे? स्लीपर और जनरल कोच घटाने का क्या होगा असर?
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
1 day agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
1 day agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
3 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
4 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
10 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
10 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
16 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
18 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
20 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines