खबर की मुख्य बातें
- RRB, SBI, UPPSC, UPSSSC और Indian Navy समेत 5 बड़ी भर्तियों में कुल 9,835+ पदों पर आवेदन जारी.
- सभी प्रमुख भर्तियों की अंतिम तिथि जुलाई 2026 में है, इसलिए जल्द आवेदन करना जरूरी.
- योग्यता 10वीं, ITI, 12वीं, ग्रेजुएशन और इंजीनियरिंग से लेकर विभिन्न प्रोफेशनल डिग्री तक अलग-अलग पदों के अनुसार तय की गई है.
सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए जुलाई का महीना काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इस महीने में देश के कई विभागों में बंपर नियुक्तियों के लिए आवेदन की खिड़की खुली हुई है. इसमें भारतीय रेलवे, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), यूपीपीएससी (UPPSC), यूपीएसएसएससी (UPSSSC) और इंडियन नेवी को मिलाकर कुल 9,135 से भी ज्यादा खाली पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है. इस भर्तियों में अप्लाई करके आप अपना और अपने परिवार का जीवन बदल सकते हैं, और उजवल भविष्य बना सकते हैं. भर्तियां क्या है और किन विभाग में कितनी है, इसके बारे में हमने इस स्टोरी में विस्तार में बताया है. ऐसे में अगर आप भी इन विभागों में अपना करियर देखते हैं, तो बिना देरी किए आवेदन कर लें, क्योंकि इन सभी प्रमुख वैकेंसियों के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि इसी महीने समाप्त हो रही है. देरी करने पर सर्वर डाउन या तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
RRB टेक्नीशियन भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने इस साल टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-3 (ओपन लाइन) के कुल 6,557 पदों पर आवेदन मांगे हैं. अगर शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो ग्रेड-1 सिग्नल के लिए उम्मीदवारों के पास फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, या आईटी विषय में ग्रेजुएशन (B.Sc/B.Tech/BE) की डिग्री होनी चाहिए. वहीं, ग्रेड-3 के पदों के लिए 10वीं पास होने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है.
इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए यह 250 रुपये तय किया गया है, जो पहले चरण की परीक्षा (CBT-1) में शामिल होने के बाद नियमानुसार रिफंड कर दिया जाएगा. बता दें कि टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) के लिए 323 पदों पर आवेदन जारी है और टेक्नीशियन ग्रेड-3 के लिए 6234 पदों पर भर्तियां होनी है.
नौकरी की Link क्लिक कर देखें नोटिफिकेशन.
UPPSC प्रारंभिक परीक्षा 2026 (UPPSC Pre Exam 2026)
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने इस साल की सबसे प्रतिष्ठित कंबाइंड स्टेट/अपर सबऑर्डिनेट सर्विसेज यानी पीसीएस (PCS) परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. इसके माध्यम से डिप्टी कलेक्टर (SDM), डीएसपी (DSP), सहायक श्रमायुक्त और खाद्य सुरक्षा अधिकारी जैसे करीब 500 प्रशासनिक पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. सवाल उठता है कि कौन इन पदों के लिए अप्लाई कर सकता है, तो बता दें कि, किसी भी विषय से ग्रेजुएट युवा इस परीक्षा का हिस्सा बन सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जुलाई 2026 है. फीस की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को ₹125 और एससी/एसटी वर्ग को सिर्फ ₹65 ऑनलाइन जमा करने होंगे. यूपी में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में देश सेवा करने का यह एक शानदार मौका है.
नौकरी की LINK क्लिक कर देखें नोटिफिकेशन.
एसबीआई पीओ भर्ती (SBI PO Recruitment)
बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) एक बड़ा अवसर लेकर आया है. एसबीआई ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के कुल 1,500 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें 1,446 नियमित पद और 54 बैकलॉग वैकेंसियां शामिल हैं. किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री पूरी कर चुके उम्मीदवार इसके लिए पात्र हैं. आवेदकों की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए, हालांकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट मिलेगी. ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 8 जुलाई 2026 है, इसलिए ibpsreg.ibps.in पर जाकर तुरंत रजिस्ट्रेशन कर लें. इसके प्रारंभिक एग्जाम (Prelims) अगस्त में और मुख्य परीक्षा (Mains) सितंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है.
नौकरी की LINK क्लिक कर देखें नोटिफिकेशन.
यूपीएसएसएससी प्लाटून कमांडर (UPSSSC Platoon Commander)
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने इस बार प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 295 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ-साथ यूपी पीईटी 2025 (UP PET 2025) का वैध स्कोरकार्ड होना जरूरी है. विभागीय कर्मचारियों के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट रखी गई है. इस भर्ती की एप्लिकेशन विंडो काफी कम समय के लिए खुली है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 तय की गई है. उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर सभी वर्गों के उम्मीदवार मात्र 25 रुपये की नाममात्र फीस देकर अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं.
नौकरी की LINK क्लिक कर देखें नोटिफिकेशन.
भारतीय नौसेना एसएससी अधिकारी (Indian Navy SSC Officer)
भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने अविवाहित महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) जून 2027 कोर्स के तहत 275 पदों पर नियुक्तियों का विज्ञापन जारी किया है. इसके अंतर्गत एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC), नेवल ऑपरेशंस, लॉजिस्टिक्स, एजुकेशन, इंजीनियरिंग और एग्जीक्यूटिव जैसी विभिन्न महत्वपूर्ण ब्रांचों में युवाओं को देश की सेवा करने का अवसर मिलेगा. अलग-अलग पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में बीई/बीटेक या उच्च शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है. इस गौरवशाली करियर को चुनने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 27 जुलाई 2026 निर्धारित है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा, यह पूरी तरह निशुल्क है.
नौकरी की LINK क्लिक कर देखें नोटिफिकेशन.
एक नजर में देखें सभी भर्तियां:-
| विभाग / भर्ती | कुल पद | आवेदन की अंतिम तिथि |
|---|---|---|
| RRB Technician Recruitment 2026 | 6,557 | 29 जुलाई 2026 |
| UPPSC PCS Pre Exam 2026 | लगभग 500 | 27 जुलाई 2026 |
| SBI PO Recruitment 2026 | 1,500 | 8 जुलाई 2026 |
| UPSSSC Platoon Commander / Block Organizer | 295 | 6 जुलाई 2026 |
| Indian Navy SSC Officer 2026 | 275 | 27 जुलाई 2026 |
| कुल वैकेंसी | 9,127+ पद | जुलाई 2026 |
मुख्य निष्कर्ष:जुलाई 2026 सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण महीना है. रेलवे, बैंकिंग, सिविल सेवा, रक्षा और राज्य सरकार की कई प्रतिष्ठित भर्तियों के आवेदन जारी हैं. यदि आप पात्र हैं, तो संबंधित भर्ती की योग्यता जांचकर समय रहते आवेदन जरूर पूरा करें, क्योंकि अधिकांश आवेदन विंडो इसी महीने बंद होने वाली हैं.
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! UPSC ने कई
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
2 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
6 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
7 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
9 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
10 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
15 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
16 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
22 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines