Indian Railways Technician Recruitment 2024: सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे विभाग में टेक्नीशियन के 9 हजार पदों पर वैकेंसी निकली है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। जल्दी ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन रिलीज कर दिया जाएगा। ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल है। भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन जारी होते ही रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन कर सकेंगे।
उम्र की सीमा और आवेदन की फीस
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार, 9 हजार पदों में से 1100 पद ग्रेड-1 और 7900 पद ग्रेड-3 के भरे जाएंगे। ग्रेड-I की भर्ती के लिए आवेदक की उम्र 18 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ग्रेड-3 के लिए आवेदक की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जनरल कैटेगरी के आवेदकों को 500 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। SCST कैटेगरी के आवेदकों, पूर्व सैनिकों, PWD वर्ग के लोगों, महिलाओं, ट्रांसजेंडरों, अल्पसंख्यकों और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के युवाओं के लिए आवेदन फीस 250 रुपये होगी। आवेदक का मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI पास होना अनिवार्य है।
सैलरी और रिक्रूटमेंट पैटर्न
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भर्ती डिवीजन वाइज होगी। ग्रेड-I कैटेगरी में भर्ती होने वाले युवाओं को 29200 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। ग्रेड-3 के तहत नौकरी पाने वालों को 19900 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। रिटन एग्जाम ऑनलाइन होगा। रिटन एग्जाम के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा। तीनों लेवल क्लीयर करने वालों की मेरिट लिस्ट बनाकर रिजल्ट जारी किया जाएगा।
ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए indianrailways.gov.in पर लॉगइन करें। यूजर ID और पासवर्ड बनाएं।
- होम पेज पर डिवीजन वाइज लिंक मिलेंगे तो जिस डिवीजन में अप्लाई करना है, उसे क्लिक करें।
- डिस्पले होने वाले पेज पर टेक्नीशियन रिक्रूटमेंट 2024 पर क्लिक करें।
- फॉर्म में सभी जरूरी डिटेल्स भरें। जरूरी दस्तावेज अटैच करें।
- फॉर्म सबमिट करें और पेमेंट भरकर PDF डाउनलोड कर लें।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
18 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines