Google Internship: गूगल उन सभी प्रतिभाशाली लोगों को जल्द ही इन्टर्नशिप देने जा रहा है। जो काफी लम्बे समय से गूगल जैसे बड़े सॉफ़्टवेयर में नौकरी करने का सपना देख रहे है। हाल ही में गूगल ने विंटर इन्टर्नशिप की घोषणा कर दी है। इससे काफी लोगों को गूगल से जुड़ने का मौका मिल सकता है। गूगल ने अपने इन्टर्नशिप 2024 की घोषणा करते हुए कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां को साझा किया है। गूगल ने सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग इंटर्न के रूप में कंपनी के मेन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज को समझाने और साथ ही गूगल की तकनीकी पॉवर में आने वाली चुनौतियों से निपटने और गूगल की पॉवर को बढ़ने कि कई तकनीकों के बारे में जानकारी देने के लिए गूगल इन्टर्नशिप की योजना बनाई है।
अप्लाई करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट या संबंधित तकनीकी क्षेत्र के साथ एक सहयोगी, ग्रेजुएट या मास्टर डिग्री कार्यक्रम में नामांकन होना आवश्यक है। साथ ही एक से अधिक भाषाओं और कोडिंग दक्षता का ज्ञान होना भी जरूरी है। सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट का एक्सपोजर, अंग्रेजी में फ्लूएंट कम्यूनिकेशन, मोबाइल एप्लिकेशन डेवलेपमेंट, नेटवर्किंग, बड़े सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करना, रिट्रीवल के साथ-साथ किसी विश्वविद्यालय अवधि के बाहर कम से कम 6 महीने के लिए फुल टाइम वर्क की उपलब्धता होनी जरूरी है।
Google Internship के लिए जरूरी डिटेल्स
- वेतन: 83,947 रुपये प्रति माह।
- नौकरी के स्थान: बैंगलोर और हैदराबाद।
- आवेदन की लास्ट डेट: 1 अक्टूबर, 2023 से पहले आवेदन करें।
Google Internship के लिए कैसे करें आवेदन
गूगल इन्टर्नशिप के लिए आप लिंक्डइन एप्प के माध्यम से भी अप्लाई कर सकते है। आप गूगल इन्टर्नशिप के लिए गूगल को सीधे गूगल की वेबसाइट पर संदेश भी भेज सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन- गूगल कॅरिअर्स सेक्शन में जाकर आप इंटरर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप https://careers.google.com/students/ देख सकते हैं। यहां स्टूडेंट्स इंटर्नशिप के अलावा स्कॉलरशिप व ग्रांट्स से जुड़े कई अवसरों के बारे भी में जान सकते हैं। 1 अक्टूबर, 2023 को अप्लाई करने की अंतिम तिथि है।आप यहां वर्कप्लेस बैंगलोर, कर्नाटक, हैदराबाद या तेलंगाना चुन सकते है।
इन्टर्नशिप होता क्या है?
इन्टर्नशिप का मतलब नौकरी शुरू करने वाले उन विश्वविद्यालय के छात्रों या युवकों के लिये प्रयोग किया जाता है, जो नौकरी के क्षेत्र में नये उतरे होते हैं और प्रशिक्षण के साथ ही व्यवसाय आरंभ करते हैं। इन्हें हिन्दी में प्रशिक्षु भी कहा जाता है।
संबंधित खबरें
UPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
5 hrs agoUPSC Mains 2026 के नतीजों का ऐलान, वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
14 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
3 days agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
3 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
4 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
5 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
5 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines