Google Internship 2024: अगर आप इंटर्नशिप की तलाश में हैं और अपने लिए एक अच्छा विकल्प खोज रहे हैं तो गूगल आपके लिए खास मौका लेकर आया है। गूगल पीएचडी स्टूडेंट्स को विंटर इंटर्नशिप ऑफर कर रहा है। इसके लिए आपको कंपनी के वेबसाइट पर जाना होगा और अप्लाई करना होगा। बता दें कि इसके लिए आवेदन शुरू हो गया है और इसकी आखिरी तारीख 28 फरवरी 2025 है। आइये इसके बारे में विस्तार जानते हैं।
गूगल इंटर्नशिप 2024
गूगल की इस इंटर्नशिप के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाइट google.com/about/careers पर जाना होगा। जैसा कि हम बता चुके हैं कि इस इंटर्नशिप की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2025 है। एक बार आखिरी तारीख बीत जाने पर आपका आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह एक पेड इंटर्नशिप है, जो 12 से 14 हफ्ते की होगी। ये इंटर्नशिप सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कैंडिडेट के लिए है, जो इस इंटर्नशिप के दौरान टेक्निकल प्रोजेक्ट पर काम कर सकेंगे।
इस विंटर इंटर्नशिप के लिए कैंडिडेट के पास सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट या कोई समान टेक्निकल फील्ड में PHD की डिग्री होनी चाहिए।
इसके साथ ही आपके पास सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में भी एक्सपीरियंस होना चाहिए। साथ ही आपको C/C++, JAVA, या पायथन लैंग्वेज में कोडिंग आनी चाहिए।
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
अगर आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अपनी सारी जरूरी डिटेल गूगल के आधिकारिक वेबसाइट buildyourfuture.withgoogle.com/internships पर जाना होगा। इसके लिए आपको बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। यहां हम इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
इसके लिए कैंडिडेट को अपनी सीवी को अपडेट करना होगा, इसके बाद आप Google करियर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे। यहां आपको ‘Software Engineering Intern, PhD, Summer 2025 पर जाएंगे। यहां आपको Apply बटन पर क्लिक करना होगा। इसमें आपको अपने जरूरी डिटेल के साथ रिज्यूम सेक्शन में अपडेट सीवी को अटैच करना होगा। बाकी जरूरी डिटेल्स भरकर आपको इसे पूरा करना होगा।
पहले भी निकाली गई है वैकेंसी
गूगल ने इससे पहले भी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग विंटर इंटर्नशिप (Software Engineering Winter Intern 2025) की शुरुआत की थी। इस इंटर्नशिप को आप ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इस इंटर्नशिप की शुरुआत जनवरी 2025 से की जाएगी। ये इंटर्नशिप 22 से 24 हफ्ते की होगी। अगर आप इस इंटर्नशिप के लिए सेलेक्ट हो जाते हैं तो आपको बेंगलुरु, कर्नाटक, हैदराबाद, तेलंगाना में से किसी शहर में इंटर्नशिप के मौका दिया जाएगा। अन्य जानकारी के लिए आप वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश में निकली बंपर सरकारी भर्तियां, इसी महीने है आवेदन की आखिरी तारीख
संबंधित खबरें
UPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
3 hrs agoUPSC Mains 2026 के नतीजों का ऐलान, वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
12 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
22 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
2 days agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
3 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
4 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
5 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
5 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines