Alphabet CEO Sundar Pichai: सुंदर पिचाई का एक इंटरव्यू हाल ही में सामने आया था। जिसमें उन्होंने टेक नौकरियों के लिए इच्छुक आवेदकों को लेकर कई बातें बताई थीं। टेक नौकरियों के लिए गूगल उम्मीदवारों में क्या-क्या योग्यताएं देखता है? इसके बारे में विस्तार से बताया गया था। ‘द डेविड रूबेनस्टीन शो: पीयर टू पीयर कन्वर्सेशन’ पर हाल ही में पिचाई ने यह साक्षात्कार दिया था। पिचाई Google की मूल कंपनी अल्फाबेट के सीईओ हैं। जिन्होंने कहा था कि Google ‘सुपरस्टार सॉफ्टवेयर इंजीनियरों’ को वरीयता देता है। जो लोग उनकी कंपनी में नौकरी करने की सोच रहे हैं, उन लोगों को महारत हासिल करनी होगी। उन लोगों को लगातार सीखने, बढ़ने और नई चुनौतियों से निपटने के लिए खुद को मजबूत करना होगा।
गूगल में काम का माहौल अच्छा
पिचाई ने इस दौरान गूगल की कार्यशैली, रचनात्मकता, कंपनी के अंदर काम के माहौल आदि को लेकर भी बात की थी। पिचाई के अनुसार गूगल कुछ नई सोच या नया करने वालों को लगातार प्रोत्साहित करता है। गूगल अपने कर्मचारियों को फ्री भोजन देता है। इस प्रकार की सुविधाएं मिलने के बाद कर्मचारी खुद को कंपनी का हिस्सा मानते हुए रचनात्मक सोच के साथ लगन और मेहनत से काम करते हैं। पिचाई ने गूगल के साथ जुड़ने के अपने शुरुआती वर्षों के अनुभव को भी साझा किया।
ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: अक्टूबर में खत्म हो जाएगी इन सरकारी भर्तियों की तारीख! जल्द करें अप्लाई
सुंदर पिचाई के अनुसार काफी समय पहले ही ऐसी सुविधाएं दिए जाने को लेकर उनके मन में विचार आने लगे थे। हालांकि उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि इस तरह की पहल करने से उनके लाभ लागत से अधिक हो चुके हैं। इससे गूगल में काम को लेकर अच्छा माहौल बना है। उनका उद्देश्य लगातार सहयोगी वातावरण को बढ़ावा देना है। पिचाई के अनुसार उनकी कंपनी में जून 2024 तक 179000 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे। प्रतिभाओं को तराशने और आगे लाने का काम गूगल ने किया है। Google के 90 फीसदी कर्मचारी कंपनी की नीतियों से संतुष्ट हैं, जो प्रतिस्पर्धी नौकरी बाजार में उनके लिए अच्छा संकेत है।
गूगल में नौकरी मिलना बड़ी उपलब्धि
गूगल में नौकरी हासिल करना प्रतिष्ठित उपलब्धि माना जाता है। मंदी के दौर में नौकरी में बने रहने के लिए टेक कैंडिडेट्स को दूसरे से कुछ अलग कर दिखाने और सोचने की जरूरत होती है। आज तकनीकी भूमिकाओं के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना लोगों में तेज हो चुकी है। पूर्व Google भर्तीकर्ता नोलन चर्च ने बिजनेस इनसाइडर से इसको लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कीं। उन्होंने कहा कि नौकरी के इच्छुक लोगों को न केवल इंटरव्यू के लिए खुद को तैयार करना है। बल्कि कंपनी के टारगेट्स आदि को अचीव करने के लिए खुद को सक्षम बनाना भी जरूरी है। पहले जो लोग इन कार्यों में सफल रहे हैं, उम्मीदवार उनको भी स्टडी करें। इससे उनको प्रेरणा मिलेगी।
यह भी पढ़ें:IAS टीना डाबी की टीचर कौन? जिनके स्टूडेंट्स UPSC में पाते हैं टॉप रैंक? रिया भी ले चुकीं कोचिंग
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
19 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
3 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
3 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines