हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

DU Assistant Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 215 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने 215 असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है. योग्यता, उम्र सीमा, चयन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें और du.ac.in पर 19 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें.

विज्ञापन
द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी के इन पदों पर आवेदन करने की आख‍िरी तारीख 19 नवंबर है. (फोटो- PTI)

दिल्ली विश्‍वविद्यालय (DU) में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका आया है. अगर आप ग्रेजुएट हैं और सरकारी क्षेत्र या किसी अच्छी कंपनी में काम करने का अनुभव रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. DU ने असिस्टेंट (Assistant) के पदों पर भर्ती निकाली है. अगर आप लंबे समय से एक स्थिर और सम्मानजनक नौकरी की तलाश में थे, तो यहां जान‍िये क‍ि इस पद के ल‍िए कौन आवेदन कर सकता है, फॉर्म कैसे भरना है और परीक्षा का पैटर्न क्या होगा.

भर्ती से जुड़ी काम की बातें

कुल पद: 215 पद
पद का नाम: असिस्टेंट (Assistant)
ऑफिशियल वेबसाइट: du.ac.in
आवेदन की आखिरी तारीख: 19 नवंबर 2026 या एम्प्लॉयमेंट न्यूज में विज्ञापन छपने के 2 हफ्ते के भीतर

योग्यता: कौन कर सकता है अप्लाई?
DU में असिस्टेंट बनने के लिए आपके पास ये योग्यताएं होनी चाहिए:

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन (Bachelor’s Degree) की डिग्री.
अनुभव (Experience): किसी यूनिवर्सिटी, रिसर्च इंस्टीट्यूट, सरकारी/राज्य सरकार के विभाग, PSU या ऑटोनॉमस बॉडी में जूनियर असिस्टेंट (या इसके बराबर) पद पर 2 साल का अनुभव. या फिर किसी ऐसी प्राइवेट कंपनी/कॉर्पोरेट बैंक में 2 साल का अनुभव, जिसका सालाना टर्नओवर (Turnover) कम से कम 200 करोड़ रुपये हो.
उम्र सीमा: उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 32 वर्ष होनी चाहिए.

कैसे होगा सिलेक्शन?
सिलेक्शन कुल तीन चरणों में होगा:

विज्ञापन

प्रीलिम्स एग्जाम :
यह 200 अंकों का एमसीक्यू (MCQ) आधारित टेस्ट होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. इसमें जनरल स्टडीज, रीज़निंग, मैथ्स और उच्च शिक्षा संस्थानों के कामकाज से जुड़े सवाल होंगे. यह टेस्ट सिर्फ शॉर्टलिस्ट करने के लिए है, इसके नंबर फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे.

मेन्स एग्जाम :
यह परीक्षा 200 अंकों की होगी. आपकी फाइनल मेरिट लिस्ट इसी परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी.

विज्ञापन

स्किल टेस्ट :
यह 100 अंकों का होगा, जिसमें पास होने के लिए कम से कम 50 अंक लाना अनिवार्य है. यह टेस्ट सिर्फ क्वालिफाइंग नेचर का होगा.

आवेदन फीस
जनरल / अनारक्षित (Unreserved): 1,000 रुपये
ओबीसी (OBC-NCL), EWS और सभी महिला उम्मीदवार: 800 रुपये
एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार: 600 रुपये

विज्ञापन

एक बार फीस जमा होने के बाद किसी भी परिस्थिति में वापस (Refund) नहीं होगी.

आवेदन कैसे करें?
दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर Recruitment या Notification सेक्शन में असिस्टेंट भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें.
अपनी जरूरी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें.
अपने डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें.
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola