हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DSSSB recruitment 2022: 12वीं पास युवाओं के लिए दिल्ली में निकली बंपर भर्तियां, 1 लाख से अधिक होगी सैलरी, अप्लाई करने की लास्ट डेट आज

विज्ञापन
DSSSB Recruitment 2022

DSSSB recruitment 2022: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) जल्द ही लाइब्रेरियन, टीजीटी और सहायक शिक्षक (Nursery) और अन्य के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। DSSSB भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 632 रिक्तियों को भरना है।

वैकेंसी डिटेल्स

  • लाइब्रेरियन- 100
  • असिस्टेंट टीचर (नर्सरी)-4
  • टीजीटी कंप्यूटर साइंस-106
  • डोमेस्टिक साइंस टीचर-201
  • फिजिकल एजुकेशन टीचर- 221

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

जानें योग्यता

लाइब्रेरियन

  • किसी मान्यता प्राप्त विवि से डिग्री होना आवश्यक है।
  • बैचलर डिग्री या इसके समकक्ष लाइब्रेरी साइंस में डिप्लोमा होना चाहिए।
  • लाइब्रेरी/लाइब्रेरी कंप्यूटराइजेशन में दो साल का अनुभव।

असिस्टेंट टीचर (नर्सरी)

  • अभ्यर्थी को 12वीं पास होना चाहिए।
  • नर्सरी टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में कम से कम दो साल का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स या बीएड होना चाहिए।
  • सेकेंडरी लेवल में हिंदी विषय रहना अनिवार्य है।

टीजीटी कंप्यूटर साइंस

  • कंप्यूटर अप्लीकेशन में बैचलर डिग्री होना चाहिए।
  • या कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन होना चाहिए।
  • या बीई/बीटेक (कंप्यूटर साइंस/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) होना चाहिए।

गृह विज्ञान टीचर

  • गृह विज्ञान में बैचलर डिग्री अनिवार्य है।
  • गृह विज्ञान टीचिंग सब्जेक्ट के रूप में और बीएड डिग्री होनी चाहिए।

फिजिकल एजुकेशन टीचर

ग्रेजुएशन के साथ फिजिकल एजुकेशन में बैचलर (बीपीएड) की डिग्री होनी चाहिए.

विज्ञापन

सैलरी

  • लाइब्रेरियन – 44,900 रुपये से 1,42400 रुपये
  • सहायक शिक्षक – 35,400 रुपए से 112400 रुपये
  • TGT – 44,900 रुपये से 1,42400 रुपये
  • साइंस टीचर – 44,900 रुपये से 1,42400 रुपये
  • फिजिकल एजुकेशन टीचर – 44,900 रुपये से 1,42400 रुपये

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के पुरूष अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। जबकि सभी महिला उम्मीदवारों के साथ-साथ, एससी/एसटी/दिव्यांग और एक्स-सर्विसमेन कैटेगरी के अभ्यर्थियों को शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

DSSSB recruitment 2022: इन स्टेप्स से करें अप्लाई

  • वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
  • प्रोफाइल बनाने के लिए न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और फॉर्म को पूरा करें।
  • पोर्टल पर लॉग इन करें और वांछित पद के लिए आवेदन करें।
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

चयन प्रक्रिया

चयन एक स्तरीय परीक्षा योजना के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन

(canadianpharmacy365.net)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola