Delhi Metro Recruitment 2024: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। DMRC सरकारी नौकरी का बंपर ऑफर लेकर आया है। जल्द ही सेक्शन इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। वहीं इन पदों में जो क्वालिफिकेशन मांगी गई है, अगर वह आपके पास है तो बिना वक्त गंवाए इसमें आवेदन कर सकते हैं।
किन पदों पर निकली है भर्ती?
दिल्ली मेट्रो में सेक्शन इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती की जा रही है। इसकी जानकारी DMRC ने दी है। जो लोग इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं, वे दिल्ली मेट्रो की ऑफिशियल वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। दोनों पदों पर मुकाबला कड़ा होने वाला है।
ये भी पढ़ें… गूगल में नौकरी के लिए कैसे करें अप्लाई? क्या करनी होगी पढ़ाई, जानें सब
क्या चाहिए क्वालिफिकेशन?
दिल्ली मेट्रो की इस भर्ती के लिए 17 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अगर इसके बाद आप फॉर्म भरते हैं तो वह रिजेक्ट कर दिया जाएगा। वहीं अगर आवेदन की सोच रहे हैं तो कुछ जरूरी चीजें हैं, जो आपके पास होनी चाहिए। इन जॉब्स के लिए न्यूनतम आयु सीमा 55 साल और अधिकतम आयु सीमा 62 साल मांगी गई है।
यहां पर आप पढ़ सकते हैं DMRC ने क्या क्वालिफिकेशन मांगी है।
कितनी होगी सैलरी?
सेक्शन इंजीनियर के पद की बात करें तो इसमें 59800 रुपये तक सैलरी रहेगी। वहीं जूनियर इंजीनियर के पद की सैलरी 45400 रुपये से 51100 रुपये तक रखी गई है। इसके लिए आपको कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, बल्कि इसमें चयन की प्रक्रिया पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस टेस्ट रहेगा।
इस दौरान कौशल, समझ, योग्यता और शारीरिक फिटनेस के विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया जाएगा। चयनित होने से पहले उम्मीदवार को स्क्रीनिंग और मेडिकल परीक्षा पास करनी होगी। निर्धारित मेडिकल टेस्ट में असफल होने वाले अभ्यर्थियों को कोई विकल्प नहीं दिया जाएगा।
फाइनल रिजल्ट अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में आने की संभावना है। इसके अलावा आपको बता दें कि उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म को सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली के पते पर भेजना होगा।
ये भी पढ़ें… यूपी के शिक्षकों को बड़ी राहत, 69,000 टीचर भर्ती मामले में SC का आया बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 hr agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines