MHA CRPF Notification 2023: गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ में 1.30 लाख कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सीधी भर्ती के जरिए लेवल 3 के पद भरे जाएंगे।
मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, कुल 129929 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें से 125262 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 4467 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए 10 प्रतिशत रिक्तियां शेष अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगी।
और पढ़िए – CRPF recruitment 2023: कॉन्स्टेबल पदों पर निकली भर्तियां, 70,000 मिलेगी सैलरी, ऐसे करें अप्लाई
जानें कौन कर सकता है अप्लाई
जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से मैट्रिक या समकक्ष पास होना चाहिए या पूर्व सेना कर्मियों के मामले में समकक्ष सेना योग्यता होनी चाहिए। पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस
- उम्मीदवारों का चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा. उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा पास करनी होगी।
- परिवीक्षा अवधि 2 वर्ष के लिए है और पे मैट्रिक्स ₹21700-69100/- है। आधिकारिक सूचना में आवेदन प्रक्रिया की तारीखों को अभी साझा नहीं किया गया है। सीआरपीएफ मंत्रालय द्वारा आधिकारिक विस्तृत अधिसूचना जारी किए जाने के बाद अधिक संबंधित विवरण की जांच की जा सकती है।
- संभव है कि सीआरपीएफ जीडी कांस्टेबल की यह भर्ती एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के जरिए की जाए। सबसे पहले जीडी कांस्टेबल भर्ती में लिखित परीक्षा होती है। पेपर एक घंटे का होता है। 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएसटी) के बुलाया जाएगा।
और पढ़िए – CRPF Bharti 2023: सीआरपीएफ में निकली बंपर भर्तियां, कल से आवेदन शुरू, ये रही जरूरी डिटेल्स
शारीरिक योग्यता संबंधी नियम ये हो सकते हैं
- लंबाई- पुरुष उम्मीदवार – 170 सेमी., महिला उम्मीदवार – 157 सेमी.
- सीना- पुरुष उम्मीदवार – 80 सेमी. (फुलाकर – 85 सेमी)
जानें सैलरी
इन पद के लिए प्रोबेशन पीरियड 2 साल का होगा और इस दौरान उन्हें पे मैट्रिक्स के मुताबिक 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी. आवेदन शुरू होने की तारीखों के विषय में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है. ऐसा अनुमान है कि जल्द ही डिटेल्ड नोटिस जारी होगा. किसी भी विषय में डिटेल में और लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए समय-समय पर सीआरपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in चेक करते रहें।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
7 hrs agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
13 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
1 day agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
5 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
9 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
10 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
14 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
14 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
16 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines