CRPF HC Admit Card Released: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) 2023 भर्ती परीक्षा के लिए आज एडमिट कार्ड जारी कर दिए, जबकि सहायक उप निरीक्षक (स्टेनो) के लिए एडमिट कार्ड 22 फरवरी को जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि इससे पहले एडमिट कार्ड 15 फरवरी को जारी होने वाले थे, लेकिन फिर इसे 20 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वे अपना एडमिट कार्ड अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अब डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार सीआरपीएफ प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं।
CRPF HC Admit Card 2022 Direct Link To Download
CRPF ASI & HC Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड
- सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट टैब लिंक पर क्लिक करें।
- सीआरपीएफ एएसआई और एचसी एडमिट कार्ड 2022 लिंक खोलें।
- पूछे गए क्रेडेंशियल्स दर्ज करके लॉगिन करें।
- लॉगिन विवरण सबमिट करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक कॉपी सेव कर लें।
जानें पेपर पैटर्न
सीआरपीएफ भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और 22 से 28 फरवरी तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. सीआरपीएफ भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 1.5 घंटे में 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के साथ एक पेपर शामिल होगा।
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट, स्किल टेस्ट, पीएसटी, दस्तावेज़ सत्यापन और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा शामिल है। अधिक संबंधित विवरणों के लिए, उम्मीदवार सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
2 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
2 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
4 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
5 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
11 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
11 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
17 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
19 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
21 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines