Chandigarh Police Constable Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल चंडीगढ़ पुलिस ने कांस्टेबल के बंपर पदों पर भर्तियां निकाली है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 700 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।
चंडीगढ़ पुलिस द्वारा निकाले गए इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 22 जून 2023 है। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके लिए जिन भी उम्मीदवारों को आवेदन करना है वे आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर जा सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसके लिए एक क्लिक में अप्लाई कर सकते हैं।
और पढ़िए – NIRF Ranking 2023: देश के टॉप कॉलेजों की लिस्ट जारी, जानें नंबर 1 पर कौन?
आवेदन से जुड़ी मुख्य तारीखे
आवेदन की आखिरी तारीख – 22 जून 2023
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख – 22 जून 2023
पदों की संख्या
कुल पद – 700
योग्यता
इन पद पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही पद के मुताबिक कैंडिडेट को ड्राइविंग आनी चाहिए और कंप्यूटर की जानकारी भी होनी चाहिए।
आयु सीमा
इन पदों पर उम्मीदवारों की उम्र 18 से लेकर 25 साल के बीच होनी चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों पर सेलेक्शन कई चरणों में होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, फिर फिजिकल मेजमेंट टेस्ट फिर फिजिकल एफिशियेंसी टेस्ट, अंत में डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।
आवेदन शुल्क
जनरल – 1000 रुपए
एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस – 800 रुपए
Chandigarh Police Recruitment 2023: अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़िए – नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
महिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
1 day agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
2 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
8 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
8 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
14 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
16 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
18 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
18 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? सामने आए आंकड़ों ने किया हैरान
19 days agoजारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से करें डाउनलोड
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines