Niharika Gupta
Read More
NIRF Ranking 2023: नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) रैंकिंग 2023 की लिस्ट जारी हो गई हैं। शिक्षा और विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने आज (5 जून) सुबह 11 बजे जारी की है। लिस्ट रैंकिंग प्लेटफॉर्म की आधिकारिक वेबसाइट – nirfindia.org पर उपलब्ध होगी।
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क द्वारा हर साल 11 श्रेणी में भारत के कॉलेजों को रैंक किया जाता है। जिसके आधार पर आपको जानकारी प्राप्त होती है कि कौनसे विषये के लिए कौनसा कॉलेज टॉप स्थान पर है। NIRF द्वारा हर साल इन शैक्षणिक संस्थानों की लिस्ट जारी की जाती है।
वहीं NIRF Ranking 11 श्रेणीयों में की जाती है। जिसमें से 4 ओवरऑल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, रिसर्च इंस्टीट्यूट है और 7 विषय डोमेन के आधार पर है, जिसमें इंजीनियरिंग, प्रबंधन, कानून, चिकित्सा, फार्मेसी, डेंटल और आर्किटेक्चर है।
और पढ़िए – Chandigarh Police Constable Recruitment 2023: 12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, जल्द ऐसे करें आवेदन
इस वर्ष IIT मद्रास ने समग्र रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। वहीं मेडिकल काॅलेजों की लिस्ट में एम्स, दिल्ली पहले स्थान पर, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ दूसरे और क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर तीसरे स्थान पर है। लिस्ट में टॉप कॉलेज सहित उप-श्रेणियों में उच्च शिक्षा संस्थानों की रैंकिंग और सबसे टॉप इंजीनियरिंग, चिकित्सा, कानून और प्रबंधन कॉलेजों, फार्मा कॉलेजों आदि शामिल हैं।
और पढ़िए – RBI Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक ने विभिन्न पदों पर निकाली वैकेंसी, यहां जल्द करें अप्लाई
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।