Bullet Train Pilot Salary: भारत में बुलेट ट्रेन पायलट की कितनी होगी सैलरी? मुंबई-अहमदाबाद प्रोजेक्ट में बंपर वैकेंसी, जानें योग्यता और भर्ती प्रक्रिया

Bullet Train Pilot Salary: भारत में बुलेट ट्रेन चालकों को मिलेगी आकर्षक सैलरी. जानें मुंबई-अहमदाबाद प्रोजेक्ट में 237 पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी.

Bullet Train Pilot Salary in India

भारत में बुलेट ट्रेन पायलट की सैलरी कितनी होगी?

Bullet Train Pilot Salary: दुनिया भर के जिन देशों में हाई-स्पीड बुलेट ट्रेनें चल रही हैं, वहां इनके पायलट्स या ड्राइवरों की कमाई किसी कॉरपोरेट कंपनी के बड़े अधिकारियों जितनी होती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, जापान की शिंकानसेन बुलेट ट्रेन चलाने वाले पायलट्स को सालाना करीब 40 लाख से 55 लाख रुपये मिलते हैं. फ्रांस में यह सैलरी 45 से 65 लाख रुपये, चीन में 30 से 50 लाख रुपये और ताइवान में 30 से 40 लाख रुपये सालाना तक होती है. भारत में भी जब बुलेट ट्रेन शुरू होगी, तो इसके ड्राइवरों की सैलरी आम रेलवे लोको पायलट्स से कहीं ज्यादा करीब 1 लाख से 3 लाख रुपये महीना या उससे अधिक होने की उम्मीद है. इसके साथ ही उन्हें ओवरटाइम, मेडिकल इंश्योरेंस और फ्री रेल ट्रैवल जैसी कई बेहतरीन सुविधाएं भी मिलेंगी.

विज्ञापन

भारत की पहली बुलेट ट्रेन का रूट और तैयारी

भारत भी अब अपनी पहली बुलेट ट्रेन के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, देश की पहली बुलेट ट्रेन का पहला आधिकारिक सफर 15 अगस्त 2027 को शुरू होगा. यह ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (MAHSR) पर दौड़ती नजर आएगी. करीब 508 किलोमीटर लंबे इस रूट पर कुल 12 स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें महाराष्ट्र और गुजरात के प्रमुख शहर जैसे मुंबई, ठाणे, विरार, बोईसर, वापी, सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद शामिल हैं. बुलेट ट्रेन ऑटोमेटेड सिस्टम से चलती है और पायलट का मुख्य काम कंट्रोल सेंटर के निर्देशों का पालन करते हुए इमरजेंसी के समय तुरंत सही फैसले लेना होता है.

विज्ञापन

एनएचएसआरसीएल में 237 पदों पर बंपर भर्ती

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने कुल 237 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती निकाली है. इसके तहत सिविल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नलिंग एंड टेलीकॉम और रोलिंग स्टॉक जैसी अलग-अलग शाखाओं में नियुक्तियां की जाएंगी. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में 10वीं के साथ आईटीआई (ITI), अप्रेंटिसशिप या फिर 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना जरूरी है. इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास इंडियन रेलवे, मेट्रो या आरआरटीएस (RRTS) के मेंटेनेंस विभाग में कम से कम 2 साल का अनुभव होना अनिवार्य है. आवेदक की अधिकतम उम्र 35 वर्ष तय की गई है और इसमें 5 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.

विज्ञापन

सैलरी, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

इस भर्ती के तहत चुने गए उम्मीदवारों को NE-2 पे लेवल के तहत नियुक्त किया जाएगा, जिसमें प्रतिमाह 35,000 रुपये से लेकर 1,10,000 रुपये तक का सैलरी स्केल मिलेगा. उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. आवेदन शुल्क के रूप में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है. फाइनल रूप से चुने गए उम्मीदवारों को 1 साल के प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा और उन्हें मुंबई-अहमदाबाद प्रोजेक्ट या एनएचएसआरसीएल की अन्य यूनिट्स में पोस्टिंग दी जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ