BSF Bharti 2023: बीएसएफ में हेड कांस्टेबल पदों के लिए निकली बंपर भर्तियां, यहां चेक योग्यता समेत अप्लाई करने की प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

BSF Recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

BSF Recruitment 2023
BSF Head Constable Recruitment 2023: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 मई है।
इसभर्तीअभियान के तहत 247 रिक्तियों को भरा जाएगा। जिनमें से 217 रिक्तियां हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और 30 हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के लिए हैं।
और पढ़िए – UPSC CMS 2023 Exam: यूपीएससी ने मेडिकल विभाग में निकाली बंपर भर्तियां, यहां जानें क्या है प्रोसेस?
भर्तीके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 12 मई 2023 तक की जाएगी। यानि कि 12 मई 2023 को अभ्यर्थी की आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
अभ्यर्थियों को दो साल के आईटीआई प्रमाणपत्र के साथ पीसीएम या मैट्रिक में 60% कुल अंकों के साथ कक्षा 12 उत्तीर्ण होना चाहिए।
अभ्यर्थियों का चयन लिखित एग्जाम, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: