हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

BPSSC Recruitment 2023: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर, प्रोहिबिशन और फायर स्टेशन ऑफिसर भर्ती परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां चेक करें शेड्यूल

विज्ञापन
BPSSC SI Recruitment 2023

BPSSC SI recruitment 2023: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब इंस्पेक्टर, प्रोहिबिशन और सब-डिविजनल फायर स्टेशन ऑफिसर की भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा की परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। परीक्षा 16 जुलाई को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर डिटेल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

बीपीएसएससी एसआई और बिहार फायर सेवा में सब-डिविजनल फायर स्टेशन ऑफिसर पदों के लिए होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड 30 जून 2023 को जारी होंगे। बीपीएसएससी के इस भर्ती अभियान से एक्साइज एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, बिहार सरकार में सब इंस्पेक्टर के कुल 11 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है। इसके साथ ही बिहार फायर सर्विस में सब-डिविजनल फायर स्टेशन ऑफिसर 53 पदों पर भर्ती की जानी है। कुल 64 रिक्तियों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है।

BPSSC SI Pre Exam Date Notification

BPSSC SI recruitment 2023: एडमिट कार्ड ऐसे सकेंगे डाउनलोड

  • BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें