हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BPSC Teacher Recruitment 2023: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां चेक करें पूरी प्रोसेस

विज्ञापन
Teacher Recruitment 2023

BPSC Teacher Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने 15 जून, 2023 को बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार शिक्षक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से कर सकते हैं। लिंक बीपीएससी की ऑनलाइन वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर भी उपलब्ध है

यह भर्ती अभियान संगठन में शिक्षकों के 1,70,461 रिक्त पदों को भरेगा। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2023 तक है. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू राउंड शामिल है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

विज्ञापन

BPSC Teacher Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

  • बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण करें और खाते में प्रवेश करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
  • पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आवेदन फीस

आवेदन फीस की बात करें तो अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, सभी महिला उम्मीदवारों और शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये है। अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 750 रुपये है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए। ज्यादा संबंधित डिटेल के लिए, उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola