BPSC 69th exam notification 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 69वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) और अन्य परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन जारी की। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त है।
वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग की तरफ से विभिन्न विभागों में कुल 346 पदों को भरा जाएगा। संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी यानि कि प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू। प्रारंभिक परीक्षा 30 सितंबर को आयोजित होगी। जबकि मुख्य परीक्षा फरवरी 2024 में होगी। अगले चरण की परीक्षा अप्रैल-मई में आयोजित की जाएंगी।
बीपीएससी 69वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए कुल 235 रिक्तियां (साथ ही महिलाओं के लिए 73 आरक्षित) हैं। वहीं, अन्य वर्ग के लिए कुल 111 पद हैं। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में डिटेल्स दी गई है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे बीपीएससी सीसीई 2023 भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़कर ही भरें। क्योंकि गलत भरा हुआ फॉर्म विभाग की तरफ से एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी, एसटी, महिला और पीडब्ल्यूडी आवेदकों के लिए पंजीकरण शुल्क 150 रुपये है। अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में चेक किया जा सकता है।
BPSC 69th Exam 2023: ऐसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
- इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
13 hrs agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
20 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
1 day agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
5 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
9 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
10 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
14 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
14 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
16 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines