BPSC 68th 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा या बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in व onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
बता दें इस परीक्षा के तहत 281 पदों पर नियुक्तियां होंगी। पीटी से पहले जो वैकेंसी आएंगी, इसमें एड होंगी। जारी अधिसूचना के अनुसार, बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 25 नवंबर से 20 दिसंबर, 2022 तक होगा।
आवेदन फीस
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए – 600 रुपये
बिहार के एससी, एसटी के लिए – 150 रुपये
बिहार की सभी वर्गों की महिलाओं के लिए – 150 रुपये
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए – 150 रुपये
अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए – 600 रुपये
BPSC 68th 2022: ऐसे करें अप्लाई
- आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स के लिए रजिस्टर करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें, और फिर आवेदन पत्र भरने के लिए लॉगिन करें।
- दस्तावेजों और परीक्षा शुल्क के साथ फॉर्म जमा करें।
- फाइनल पेज का प्रिंटआउट ले लें।
बीपीएससी के टेंटेटिव परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले, बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा या बीपीएससी 67वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया था।
बीपीएससी परीक्षा टाइम टेबल के अनुसार 67वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 17 नवंबर को घोषित किया गया था। उम्मीदवार अपना रिजल्ट bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बीपीएससी अधिकारियों के अनुसार, राज्य में 4.75 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
17 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines