BPSC 67th PT Result 2022: बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। आयोग द्वारा परीक्षा का रिजल्ट इस अगले सप्ताह में जारी करने की उम्मीद है। परिणाम ऑनलाइन मोड में ही जारी होंगे। रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर 2022 को किया गया था। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी दिसंबर में मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
बता दें कि परीक्षा के बाद बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद की ओर से कहा गया था कि 15 नवंबर तक पीटी का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। 29 सितंबर को हुई इस परीक्षा में लगभग 70 फीसदी छात्रों ने भाग लिया था। प्रीलिम्स में पास अभ्यर्थी के लिए दिसंबर में मुख्य परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा।
BPSC 67th PT Result 2022: इस तरह कर पाएंगे चेक
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर 67वीं प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित होगा।
- अब इसमें Ctrl+F की मदद से अपने रोल नंबर को सर्च करें।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC 67वीं पुन: प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन बीते 30 सितंबर, 2022 को किया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित 1153 केंद्रों पर एक पाली में दोपहर 12 से 02 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए करीब 06 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। वहीं, 03 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
9 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines