बिहार में 10000 पदों पर सरकारी भर्तियां निकलेंगी; तैयार रहें नौजवान, देखें पोस्टों की डिटेल

Government Recruitment 2024: बिहार में सरकारी भर्ती निकलने वाली है। 10000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की मंजूरी नीतीश सरकार ने दे दी है। पोस्टों की डिटेल सामने आई है, जल्दी ही नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी पोस्ट हैं?

Jobs

job search

Government Jobs in Bihar: सरकार नौकरी का सपना देख रहे बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी है। 10000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकलने वाली है। नीतीश सरकार ने भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। भर्ती ट्रैफिक पुलिस विभाग में निकलेगी, जिसके लिए जल्दी ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। पटना के ADG ट्रैफिक सुधांशु कुमार ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि काफी समय से नौजवान भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे थे तो अब वे तैयारी में जुट जाएं। प्रदेश में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने के लिए 1527 हैंड हेल्ड डिवाइस और 553 बॉडी वॉर्न कैमरे खरीदे गए हैं। इनका ट्रायल चल रहा है और इनसे काम लेने के लिए इन्हें इस्तेमाल करने वाले लोगों की जरूरत होगी। फिर मैनुअल चालान नहीं कटेंगे, बल्कि ऑनलाइन चालान होंगे, इसलिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

इन पदों पर की जाएगी भर्ती

ADG ट्रैफिक सुधांशु कुमार के अनुसार, कुल 10332 पद भरे जाएंगे। जिलों के ट्रैफिक पुलिस स्टेशनों में 4215 पद भरे जाएंगे। हाईवे पेट्रोलिंग के लिए 1560 पद भरे जाएंगे। BPRD नियमों के अनुसार 1807 पद भरे जाएंगे। इनके अलावा 2753 पदों पर भी भर्ती निकलेगी।

विज्ञापन

उन्नाव हादसे का नतीजा भर्तियां

ADG सुधांशु कहते हैं कि बिहार में इतनी भर्तियां करने की वजह उन्नाव में हुआ हादसा है। गत 10 जून को उन्नाव में बस हादसा हुआ था, जिसमें 18 लोगों की जान गई थी। हादसे का कारण टेक्निकल एक्सपर्ट्स ने बस का कंडम होना बताया था। इसलिए रोडवेज डिपार्टमेंट ने अनफिट बसों को बेड़े से हटाने का फैसला लिया है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे काम आएंगे, ताकि कंडम या टूटी फूटी गाड़ी उनकी नजर आए

विज्ञापन

बॉडी वॉर्न कैमरे लगाने का एक और मकसद चालान प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना है, क्योंकि लोग आरोप लगाते हैं कि ट्रैफिक पुलिस गलत चालान काटती है। इसलिए बॉडी वार्न कैमरे लगेंगे, ताकि गाड़ी में खामी का पता ड्राइवर को भी लगे और वह यह न कह पाए कि गलत चालान काटा जा रहा है। अभी कैमरों का ट्रायल चल रहा है।

ड्राइवरों की गतिविधियों को उसमें रिकॉर्ड किया जा रहा है। चालान नहीं काट रहे, लेकिन लोगों को उनकी गलतियां बता रहे हैं। अगर ट्रायल सफल रहा तो उसके बाद कैमरों के आधार पर चालान काटे जाएंगे। इसके अलावा बिहार के सभी टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन पोर्टल इस्तेमाल हो रहा है। इसके लिए भी और लोगों की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ