Bihar Police Constable Bharti 2023: बिहार में सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल द्वारा सिपाही भर्ती 2023 के 45,667 अभ्यर्थियों के आवेदन खारिज कर दिए गए हैं। कुछ दिन पहले ही बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था और ऑनलाइन आवेदन पत्र मांगे गए थे। आवेदनों पत्रों की जांच के दौरान एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
क्यों रद्द किए गए फॉर्म?
सीएसबीसी की ओर से कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों के फॉर्म रिजेक्ट किए गए हैं, उसमें से 14,484 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन तो किया, पर एप्लीकेशन फॉर्म सब्मिट नहीं किया। 27,672 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने खुद ही अपना एप्लीकेशन फॉर्म कैंसिल कर लिया। इसके अलावा 3511 उम्मीदवारों के फॉर्म लिंग (पुरुष या महिला कैंडिडेट) की डिटेल्स में गड़बड़ी, फोटो/हस्ताक्षर में खामी और एक से ज्यादा आवेदन किए जाने के चलते खारिज करने पड़े।
गलती सुधारने का मौका
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती ने कुछ समय पहले 851 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की थी, जिन्होंने अपनी लिंग (पुरुष या महिला कैंडिडेट) की डिटेल्स भरने में गलती की थी। सीएसबीसी ने कहा था कि कुछ अभ्यर्थियों की फोटो व नाम से वे पुरुष लग रहे हैं, लेकिन उन्होंने फॉर्म में फीमेल लिखा है। कुछ आवेदन पत्रों में अभ्यर्थी नाम व फोटो से महिला लग रहे हैं, जबकि उन्होंने फॉर्म में मेल लिखा है। इन अभ्यर्थियों को 4 अगस्त से 10 अगस्त 2023 के बीच अपने एप्लीकेशन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका दिया था।
देखें ऐसे अभ्यर्थियों की लिस्ट
इससे पहले पर्षद (सिपाही भर्ती) ने उन आवेदकों की सूची जारी की थी जिनके आवेदनों में फोटो व हस्ताक्षर से जुड़ी खामियां पाई गईं थीं। ऐसे 3279 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई थी। सीएसबीसी ने अगस्त में ऐसे उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र सुधारने का मौका दिया था।
लिखित परीक्षा के शेड्यूल का इंतजार
इस भर्ती के जरिए बिहार पुलिस में कांस्टेबल की कुल 21391 वैकेंसी भरी जाएंगी। इस भर्ती में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा क्वालिफाइ करने वालों को ही अगले चरण फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। चयन की मेरिट लिस्ट फिजिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों से ही बनेगी। इंटरव्यू नहीं होगा। अन्य राज्यों के युवा भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं हालांकि इन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
15 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines