बिहार होमगार्ड भर्ती 2025: आज PET परीक्षा के एडमिट कार्ड होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें पूरा शेड्यूल

बिहार होमगार्ड भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड आज जारी किए जाएंगे। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

bihar home guard bharti 2025 admit card
विज्ञापन

बिहार होमगार्ड और अग्निशमन सेवा विभाग आज 24 अप्रैल, 2025 को होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट – onlinebhg.bihar.gov.in के माध्यम से अपने बिहार होमगार्ड एडमिट कार्ड 2025 की जांच और डाउनलोड कर सकेंगे।

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एडमिट कार्ड केवल भोजपुर, मुंगेर, लखीसराय, दरभंगा और पूर्णिया जिलों के उम्मीदवारों के लिए जारी किए जाएंगे। अन्य जिलों के उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड और शारीरिक दक्षता परीक्षा के बारे में जानकारी वेबसाइट पर नियत समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

Advertisment

Bihar Home Guard Bharti 2025 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें बिहार होमगार्ड भर्ती 2025 का एडमिट कार्ड?

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।

विज्ञापन

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, आप यहां दिए बिहार होमगार्ड भर्ती 2025 पीईटी एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा, आप इसे डाउनलोड करें।

विज्ञापन

स्टेप 5: आप भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें।

बिहार होम गार्ड भर्ती 2025: पीईटी परीक्षा

विज्ञापन

शारीरिक फिटनेस/दक्षता परीक्षा निम्नलिखित क्रम में आयोजित की जाएगी:

(ए) पहला चरण दौड़ होगा, जो बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन के बाद आयोजित किया जाएगा। जो उम्मीदवार निर्दिष्ट समय के भीतर दौड़ पूरी करने में विफल रहते हैं, उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और उन्हें आगे की परीक्षाओं में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

(बी) दौड़ पूरी करने वाले उम्मीदवारों की लंबाई और छाती का माप लिया जाएगा।

जो अभ्यर्थी लंबाई और छाती के लिए निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और उन्हें आगे की परीक्षाओं जैसे ऊंची कूद, लंबी कूद या शॉट पुट में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

(ग) ऊंची कूद, लंबी कूद और शॉट पुट जैसी स्पर्धाओं में प्रत्येक अभ्यर्थी को प्रत्येक स्पर्धा में तीन प्रयास दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को तीनों स्पर्धाओं में अलग-अलग प्रयास करना होगा।

(घ) अगर कोई अभ्यर्थी निर्धारित तारीख और समय पर शारीरिक परीक्षा के लिए उपस्थित होने में विफल रहता है, तो किसी भी परिस्थिति में दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ