Niharika Gupta
Read More
---विज्ञापन---
BHEL Apprentice Recruitment 2022: भारत हैवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BHEL) ने अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भेल में ग्रेजुएट अपरेंटिस, टेक्नीशियन यानी डिप्लोमा अपरेंटिस और ट्रेड अपरेंटिस की भर्ती निकली है।
बता दें कि भेल में अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए कुल 575 वैकेंसी है। जो उमीदवार अप्लाई करना चाहते है, वे BHEL की आधिकारिक वेबसाइट https://trichy.bhel.com/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इन अपरेंटसिशिप के लिए इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट, डिप्लोमा होल्डर और आईटीआई पास आवेदन कर सकते हैं। भेल अपरेंटिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन 7 सितंबर तक होगा।
भेल अपरेंटिस भर्ती 2022 की डिटेल जानकारी के लिए Notification पर क्लिक करें।
आवेदन शुरू करने की तारीख- 24 अगस्त 2022
आवेदन की लास्ट डेट- 7 सितंबर 2022
ग्रेजुएट अपरेंटिस- 95
टेक्नीशियन अपरेंटिस- 90
ट्रेड अपरेंटिस- 390
भेल अपरेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं पास आउट और 12वीं पास आउट और डिप्लोमा ग्रेजुएशन उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं आपको बता दें कि जिन उम्मीदवारों के पास B.Com, BA, B.Sc Nursing और B Pharma कर रखे हैं वह उम्मीदवार ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन कर सकेंगे।
18 से 27 वर्ष।
आपको बता दें कि इन पदों पर कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है और ना ही इन पदों पर सिलेक्शन प्रोसेस के लिए कोई एग्जाम लिया जाएगा आपकी शिक्षण योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर आपका सिलेक्शन प्रोसेस किया जाएगा जल्द से जल्द इन पदों के लिए आप आवेदन करें अन्यथा आप इन पदों से वंचित रह सकते हैं।
चयनित अभ्यर्थियों को स्टाइपेंड के रूप में 7,700 रुपए से 9,000 रुपए प्रतिमाह तक दिया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।