यदि आप बैंक में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने 600 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2024 से बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2024 है, इसके बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। जिस राज्य से आप आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी आवश्यक है। आयुसीमा और अन्य पात्रता का निर्धारण 30 जून 2024 को आधार मानकर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। https://bankofmaharashtra.in/writereaddata/documentlibrary/ccbfbfc3-69ae-40a2-a596-c347e0eccc72.pdf
आवेदन करने के लिए लिए कितनी होनी चाहिए उम्र
इस पद के लिए आवेदन करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 20 साल होनी चाहिए और अधिकतम 28 साल हो सकती है। हालांकि, अगर आप आरक्षित वर्ग से आते हैं, जैसे SC/ST/OBC, तो आपको नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी
ट्रेनिंग और स्टाइपेंड
ट्रेनिंग का समय 1 साल का होगा। इस दौरान चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹9,000 का स्टाइपेंड (वेतन) दिया जाएगा, ताकि वे ट्रेनिंग के समय अपनी जरूरतें पूरी कर सकें।
उम्मीदवारों का चयन कैसे किया जाएगा
इस पद के लिए किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा, यानी आपकी शैक्षणिक योग्यता और अंकों के आधार पर फैसला किया जाएगा कि किसे चुना जाएगा।
आवेदन करने के लिए कितना देनी होगी फीस
अनारक्षित/EWS/OBC वर्ग के लिए ₹150 + GST, SC/ST वर्ग के लिए ₹100 + GST आवेदन शुल्क रहेगा। PwBD अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रहेगा।
कैसे करें आवेदन
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाएं। भर्ती सेक्शन में जाकर अप्रेंटिस भर्ती के लिए लिंक पर क्लिक करें। पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर आवेदन फॉर्म भरें। आवेदन शुल्क का भुगतान करके प्रक्रिया पूरी करें।
संबंधित खबरें
SSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
2 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
5 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
2 days agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
3 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
3 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
4 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
5 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
5 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
5 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines