दुनिया में AI का डंका, क्या करें BA पास ग्रेजुएट्स? जानिए कैसे बना सकते हैं सक्सेसफुल करियर

तेजी से बदलती तकनीक और हर क्षेत्र में AI के बढ़ते इस्तेमाल से अब स्किल्ड कर्मचारियों की डिमांड बढ़ती जा रही है. ऐसे में BA करने वाले छात्र कहां जाएं और क्या करें? अगर आपके भी मन में उठ रहे हैं ऐसे सवाल, तो यहां जानिए कैसे बना सकते है सक्सेसफुल करियर?

BA PASS

AI Image

विज्ञापन

दुनियाभर में पिछले कुछ दशकों से तकनीक के क्षेत्र में गजब की क्रांति देखने को मिली है. एक जमाना था जब लोग कंप्यूटर के इस्तेमाल को लेकर काफी दुविधा में दिखाई देते थे, लेकिन अब लैपटॉप, स्मार्टफोन और टैबलेट्स हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं. ऐसा ही कुछ अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर देखने को मिल रहा है. किसानी हो या मल्टीनेशनल कंपनी, लगभग हर क्षेत्र में अब तेजी से AI का इस्तेमाल हो रहा है.

अक्सर इस तेजी से बदलती तकनीक में बैचलर्स ऑफ आर्ट्स (BA) ग्रेजुएक्ट अपने करियर को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं. अगर आप भी BA पास हैं और करियर को लेकर दुविधा में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. तकनीक का विकास हो रहा है.काम करने का तरीका बदल रहा है. हर कंपनी हाइब्रिड स्किल्ड यानी AI के जानकार कर्मचारी चहती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि 45 फीसदी कंपनियां ऐसे एम्प्लॉई ढूंढ़ रही हैं जो स्किल्ड हों और AI का बखूबी इस्तेमाल करना जानते हों.

विज्ञापन

क्यों जरूरी है AI का ज्ञान?

AI के आने से तकनीक और संचार का बहुत विकास हुआ है. काम करने का तरीका भी बदल रहा है. एआई से कई तरह के मुश्किल काम बड़ी आसानी से किए जा रहे हैं. एक्सपर्ट्स की मानें तो बीए करने के बाद भी रोजगार के बहुत सारे अवसर हैं, बशर्ते अपने अंदर कुछ बदलाव किए जाएं. कंपनियां ऐसे उम्मीदवार ढूंढ़ रही हैं जो सिर्फ थ्योरी नहीं बल्कि प्रैक्टिकल कार्य करना भी जानते हों. ऐसे में सिर्फ बीए की डिग्री से काम नहीं चलेगा, खुद को AI के क्षेत्र में भी अपडेट करना होगा. कंपनियों की मांग के अनुसार उम्मीदवारों में AI टूल्स का इस्तेमाल आना बेहद जरूरी हो गया है.

BA के साथ-साथ जरूर करें ये कोर्स?


अगर आप बीए कर रहे हैं तो आपको AI के क्षेत्र में भी खुद को अपग्रेड करने की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए. सेकेंड ईयर से ही AI टूल्स सीखने की आदत डालना शुरू कर दें, लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करें. इंटर्नशिप करें और अपने अंदर रोजगार के लिए आवश्यक मांगों का विकास करें. कंपनियों की आवश्यकता पर नजर बनाए रखें. वेब डेवलपमेंट, सीएमएस, ट्रेंड एनालिसिस, डाटा एनालिसिस और AI की मदद से अपने आस पास की समस्याओं को हल करने की कोशिश करें. सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें, साथ ही कंटेंट क्रिएशन भी शुरू कर सकते हैं.

विज्ञापन

इन टूल्स से करियर में मिल सकती है सफलता

आपने अगर डिग्री पूरी कर ली है और जॉब की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए बहुत जरूरी है कि ये कुछ स्किल्स सीख लें.

विज्ञापन
  • AI क्लाउड कंप्यूटिंग
  • AI टूल्स (ChatGPT, Gemini, Perplexity)
  • प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग
  • डिजिटल मार्केटिंग
  • कंटेंट राइटिंग
  • सोशल मीडिया मार्केटिंग
  • डेटा एनालिटिक्स
  • Excel और पावर प्वाइंट

ये स्किल्स आपको किसी भी सेक्टर में काम करने में मददगार साबित होंगी. इसके अलावा अपने कम्यूनिकेशन स्किल पर काम करें. इससे न सिर्फ आपका काम आसान होगा, बल्कि किसी भी कंपनी में आपको प्राथमिकता दी जाएगी. आप फ्रीलांसिंग वर्क या छोटे प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर सकते हैं, जिससे आपका तजुर्बा बढ़ेगा और बाजार को समझने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ