APTET Result 2022: स्कूल शिक्षा विभाग आंध्र प्रदेश द्वारा आयोजित की जाने वाली आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (APTET 2022) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल विभाग द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
इस परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in जाकर इसे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
एपी टीईटी परीक्षा 6 अगस्त से 21 अगस्त 2022 तक दो पालियों में सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आंध्र प्रदेश में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए पात्र माना जाएगा। इस परीक्षा का रिजल्ट पहले 14 सितंबर 2022 को जारी किया जाना था लेकिन कुछ कारणों के चलते इसमें देरी हो गई।
AP TET Result 2022: एपी टीईटी परिणाम 2022 ऐसे करें चेक
– सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर जाएं.
– इसके बाद घर पर दिख रहे ‘कैंडिडेट लॉगइन’ सेक्शन में जाएं.
– अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा.
– यहां कैंडिडेट आईडी, डेट ऑफ बर्थ और वेरिफिकेशन कोड के जरिए लॉगइन करें.
– अब उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं
AP TET Result 2022: एपी टीईटी परिणाम 2022 देखने के लिए यहां क्लिक करें
इस वर्ष आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 16 जून से 16 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे. परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी एपी टीईटी के सफल आयोजन के बाद 31 अगस्त को जारी की गई थी. प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के बाद 14 सितंबर को अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
12 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
17 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines