Amazon India Jobs: देशभर में दीपावली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दौरान लोग खूब शॉपिंग करते हैं। इसी को देखते हुए अमेजन इंडिया ने लाखों कर्मचारियों को नौकरी पर रखा है। कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि अमेजन इंडिया ने तेज और विश्वसनीय डिलीवरी करने के लिए आगामी त्योहारी सीजन से पहले 1.1 लाख से अधिक नौकरियां दी हैं।
अमेजन इंडिया ने ये भर्तियां मुंबई, दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ और चेन्नई जैसे शहरों में की हैं। लाखों लोगों को नौकरी पर रखने का मकसद तेजी के साथ सामान की डिलीवरी करना है।
ये भी पढ़ें… Coca Cola ने बंद कर दी अपनी सबसे ‘हेल्दी’ ड्रिंक, फैंस को बोला सॉरी; क्या रही वजह?
1 लाख से ज्यादा भर्तियां
कंपनी के बयान में केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया के हवाले से कहा गया, ‘भारत में 1 लाख से अधिक मौसमी रोजगार के अवसर पैदा करने की अमेजन का एक सराहनीय कदम है।’ उन्होंने कहा कि यह देखना बहुत अच्छा है कि कंपनी इन भूमिकाओं के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं और विकलांग व्यक्तियों को काम पर रख रही है।’ आपको बता दें कि कंपनी ने हजारों महिलाओं और लगभग 1900 विकलांग लोगों को काम पर रखा है।
त्योहार में बढ़ेंगे ऑर्डर
भारत में दीपावली का त्योहार आने वाला है। इसपर कंपनी का कहना है कि ‘हम इस त्योहारी सीजन में भारत में हर उस जगह पर डिलीवरी करेंगे जहां तक हमारी पहुंच है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए 1.1 लाख से ज्यादा लोगों को काम पर रखा है। अमेजन इंडिया के ऑपरेशंस के वीपी अभिनव सिंह ने कहा, ‘इस दौरान ऑर्डर में बहुत बढ़ोतरी देखी गई है।’
आपको बता दें कि अमेजन इंडिया ने प्रोजेक्ट आश्रय जैसी पहल भी शुरू की है जो दिल्ली एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में डिलीवरी करने वालों के लिए आराम करने की जगह देती है।
ये भी पढ़ें… Bank Holidays: 1 या 2 दिन नहीं, लगातार 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें आपके शहर कब होगी बैंकों की छुट्टी?
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines