अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक बहुत ही राहत भरी और बड़ी खबर आई है. जो युवा देश सेवा के लिए अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए थे, अब उन्हें चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नौकरी की चिंता नहीं सताएगी. सरकार ने एक ऐसा एग्जिट प्लान (Exit Plan) तैयार किया है, जिससे सेवामुक्त होने वाले जवानों के हाथ में तुरंत पक्की नौकरी का लेटर होगा.
आइए, जानते हैं कि सरकार का यह नया प्लान क्या है और अग्निवीरों को इसका फायदा कैसे मिलेगा.
क्या है सरकार का नया एग्जिट प्लान?
थल सेना से अग्निवीरों का पहला बैच जनवरी 2027 में अपना 4 साल का कार्यकाल पूरा करके बाहर निकलेगा. इसमें करीब 19000 से ज्यादा अग्निवीर शामिल हैं. पहले योजना यह थी कि 4 साल पूरे होने पर सभी अग्निवीरों को एक बार सेवामुक्त किया जाएगा और बाद में उनमें से 25% को वापस सेना में परमानेंट किया जाएगा. लेकिन अब सरकार ने इस नियम को बदल दिया है. अब 4 साल का कार्यकाल खत्म होने से पहले ही आंतरिक परीक्षा और मेरिट लिस्ट तैयार कर ली जाएगी. यानी कार्यकाल पूरा होते ही 25% अग्निवीर सेना में ही परमानेंट हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें : अग्निवीरों के लिए गुड न्यूज, इस राज्य में पुलिस भर्ती समेत 6 सरकारी नौकरियों में मिलेगा आरक्षण
जो 75% अग्निवीर बाहर निकलेंगे, उन्हें भी बेरोजगार नहीं रहना पड़ेगा. गृह मंत्रालय एक स्पेशल पोर्टल के जरिए उनकी सेवामुक्ति से पहले ही केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPF) और पुलिस में सीधी नियुक्ति की तैयारी कर रहा है.
इसका सीधा मतलब ये हुआ कि सेना की यूनिफॉर्म उतारते ही अग्निवीरों के हाथ में दूसरी सरकारी नौकरी का जॉइनिंग लेटर होगा.
कहां-कहां मिलेगा अग्निवीरों को आरक्षण और छूट?
सरकार ने अग्निवीरों के पुनर्वास (Rehabilitation) के लिए अलग-अलग सरकारी विभागों में सीटों का आरक्षण तय कर दिया है. अर्धसैनिक बलों (BSF, CRPF, CISF, ITBP, असम राइफल्स) में 50% आरक्षण मिलेगा. बाहर निकलने वाले 75% अग्निवीरों के लिए इन बलों में सिपाही और राइफलमैन के पदों पर 50% तक आरक्षण का प्रावधान है. सबसे बड़ी बात यह है कि इन्हें लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट (PET/PST) से भी छूट दी जाएगी.
भारतीय रेलवे में नौकरी
कैटेगरी-1 पद: पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% क्षैतिज (Horizontal) आरक्षण.
कैटेगरी-2 और उससे ऊपर के पद: 5% तक आरक्षण तय किया गया है.
इस कदम का अग्निवीरों को क्या बड़ा फायदा होगा?
- 4 साल बाद घर बैठने या नए सिरे से शून्य से शुरुआत करने की नौबत नहीं आएगी.
- अर्धसैनिक बलों में सीधी भर्ती मिलने से चयन प्रक्रिया बेहद आसान और तेज हो जाएगी.
- कार्यकाल पूरा होने से पहले ही भविष्य सुरक्षित हो जाने से जवान बेहतर मन से देश सेवा कर सकेंगे.
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
15 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
23 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
1 day agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
2 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
3 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
4 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
7 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines