2025 Jobs Update: अपनी मनपसंदीदा नौकरी का इंतजार कर रहें, युवाओं को जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 2025 में टेक्नोलॉजी और साइबर सिक्योरिटी से संबंधित 7 सेक्टरों में बंपर नौकरियां निकलने की उम्मीद लगाई जा रही है। ऐसे में युवा टेक्नोलॉजी और साइबर सिक्योरिटी के आवेदन के लिए तैयारियां कर सकते हैं।
फाइनेंशियल प्लानर
आने वाले दिनों में फाइनेंशियल प्लानर की मांग तेजी से बढ़ सकती है। फाइनेंशियल प्लानर एक वित्तीय योजनाकार होते हैं। ग्राहकों को उनके पैसे का प्रबंधन करने और उनके दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों तक पहुंचने में मदद करने के लिए उनके साथ काम करते हैं। एक फाइनेंशियल प्लानर को व्यक्तिगत वित्त, कर, बजट और निवेश का गहन ज्ञान होता है।
इवेंट मैनेजर
इवेंट मैनेजर की मांग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इवेंट मैनेजर्स संगीत शो, अवॉर्ड नाइट्स, डीलर मीट्स, कॉर्पोरेट क्लायंट्स के लिए टीम बिल्डिंग इवेंट्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस, वेडिंग्स और इंगेजमेंट्स, बर्थडे पार्टीज, स्कूलों और कॉलेज के ऐनुअल इवेंट्स आदि को मैनेज करते हैं।
डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट
डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट में युवा अपना करियर बना सकते हैं। एक डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट मार्केटिंग अभियानों पर काम करके एक ब्रांड को बनाए रखने में मदद करने के लिए जिम्मेदार होता है।
बैंकिंग सेक्टर
बैंकिंग सेक्टर में जाने वाले इच्छुक युवा तैयारी कर सकते हैं। 2025 में बैंकिंग सेक्टर की नौकरियों निकलने की ज्यादा उम्मीद लगाई जा रही है।
पर्यावरण प्रबंधन
पर्यावरण प्रबंधन के लिए 2025 में आवेदन कर सकते हैं। पर्यावरण प्रबंधन पारंपरिक अनुशासनात्मक सीमाओं की परवाह किए बिना पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में फैले प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग और संरक्षण,आवासों की सुरक्षा और खतरों के नियंत्रण पर अनुसंधान के लिए काम करते है।
HR रिक्रूटर
HR रिक्रूटर की नौकरी 2025 में निकल सकता है। HR रिक्रूटर को किसी कंपनी या संगठन के भीतर पदों को भरने के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों को खोजने का काम सौंपा जाता है।
साइबर सिक्योरिटी
2025 में साइबर सिक्योरिटी की नौकरियों के लिए मांग बढ़ेगी, इसके लिए युवा तैयारी कर सकते है। साइबर सिक्योरिटी के अंतर्गत एथिकल हैकर्स की एक बड़ी टीम काम करती है, जो डेटा चोरी होने, डेटा डिलीट होने या किसी भी डिवाइस को नुकसान होने से बचाती हैं।
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
16 mins agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
5 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines