Government Jobs: नाबार्ड (नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट) ने ऑफिस असिस्टेंट के 108 पदों के लिए भर्ती के लिए 2 अक्टूबर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2024 है। इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। उम्मीदवार नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए कितना देनी होगी फीस
सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹450 का भुगतान करना होगा। अन्य सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क ₹50 निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए लिए कितनी होनी चाहिए उम्र
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 सितंबर 2024 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
कितनी होनी चाहिए एजुकेशन क्वालीफिकेशन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं पास होनी चाहिए।
उम्मीदवारों का चयन कैसे किया जाएगा
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, भाषा प्रवीणता परीक्षण (LPT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवारों को नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी। इसके बाद, अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और फाइनल सबमिट करने के बाद आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लेना होगा।
ये भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, रेलवे में 14,298 पदों पर भर्ती शुरू
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines