सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गांवों तक पहुचाएंगे: आईपीआरडी निदेशक

सोमवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग(आईपीआरडी), पटना के नए निदेशक के रूप में 2017 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार ने पदभार ग्रहण किया. इस दौरान विभाग के विशेष सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर उनका विभाग में स्वागत किया. पदभार संभालने के तुरंत बाद निदेशक अनिल कुमार ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर कामकाज की जानकारी ली और सभी शाखाओं का निरिक्षण भी किया.

news (1)
विज्ञापन

सोमवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग(आईपीआरडी), पटना के नए निदेशक के रूप में 2017 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार ने पदभार ग्रहण किया. इस दौरान विभाग के विशेष सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर उनका विभाग में स्वागत किया. पदभार संभालने के तुरंत बाद निदेशक अनिल कुमार ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर कामकाज की जानकारी ली और सभी शाखाओं का निरिक्षण भी किया.

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाना रहेगी. खासकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों और गांवों में रहने वाले लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए विभाग हरसंभव प्रयास करेगा.

Advertisment

कुमार ने आगे कहा कि सरकार की योजनाएं चाहे महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि या गरीबी उन्मूलन से जुड़ी हों, इनकी सही जानकारी आम जनता तक पहुंचना जरूरी है. विभाग डिजिटल मीडिया, पारंपरिक माध्यमों और जमीनी स्तर के अभियानों के जरिए इसे सुनिश्चित करेगा ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे. इस दौरान विभाग के अपर सचिव राजीव कुमार सिंह, विधुभूषण चौधरी, संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय और विशेष कार्य पदाधिकारी कुमारिल सत्यानंद सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. गौरतलब है कि आईएएस अनिल कुमार इससे पहले अररिया जिले के जिलाधिकारी रह चुके हैं.

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ