पुष्कर सिंह धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि, खनन सुधारों में उत्तराखंड देश में दूसरे स्थान पर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने खनन सुधारों में देश में दूसरा स्थान हासिल किया है.
केंद्र सरकार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राज्य को ₹200 करोड़ की विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान की है.

पुष्कर सिंह धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि, खनन सुधारों में उत्तराखंड देश में दूसरे स्थान पर
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने खनन सुधारों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश में दूसरा स्थान हासिल किया है. उल्लेखनीय प्रदर्शन और लगातार सुधारों के चलते केंद्र सरकार ने उत्तराखण्ड को ₹200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत किया है.

धामी सरकार ने खनन क्षेत्र में बड़े सुधार किए हैं. इनमें ई-नीलामी प्रणाली, सेटेलाइट आधारित निगरानी, सख्त अनुपालन व्यवस्था, अवैध खनन पर रोक को आधुनिक माइनिंग सर्विलांस सिस्टम का सुदृढ़ीकरण मुख्य है. साथ ही खनन लॉट के आवंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है. इन खनन सुधारों के परिणामस्वरूप आज खनन क्षेत्र प्रदेश सरकार की आय का प्रमुख स्रोत बन गया है. खनन राजस्व में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है. ₹300 करोड़ के राजस्व ₹1200 करोड़ पहुंच गया है.

Advertisment

खनन सुधारों में शानदार प्रदर्शन के लिए भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए “पूंजी निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना (SASCI)” के अंतर्गत उत्तराखंड को ₹200 करोड़ की विशेष सहायता (ऋण) स्वीकृत की है. यह धनराशि माइनर मिनरल्स सुधारों और स्टेट माइनिंग रेडीनेस इंडेक्स से जुड़े सुधार कार्यों को पूरा करने के लिए दी गई है.

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, खनन सुधारों के लिए उत्तराखण्ड को विशेष प्रोत्साहन राशि दिए जाने पर मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और भारत सरकार का आभार व्यक्त करता हूं. यह सहयोग उत्तराखंड के खनन क्षेत्र में पारदर्शिता, तकनीकी सुधार और सतत विकास को नई गति देगा. राज्य सरकार इस राशि का उपयोग खनन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, पर्यावरण-संवेदनशील और रोजगारोन्मुखी बनाने में करेगी. इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ