मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार का बड़ा कदम, प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक व्यवस्था होगी संतुलित

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक रैशनलाइजेशन लागू कर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का बड़ा कदम उठाया है. इस फैसले से छात्रों की संख्या के अनुसार
शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षक कमी दूर होगी.

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार का बड़ा कदम, प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक व्यवस्था होगी संतुलित
विज्ञापन

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक अहम फैसला लिया है. विद्यालय शिक्षा निदेशालय (प्राथमिक) ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को शिक्षकों की युक्तिसंगत समूह (रैशनलाइजेशन) व्यवस्था लागू करने के निर्देश जारी किए हैं. इसका मकसद छात्रों की संख्या में बदलाव के कारण पैदा हो रही शिक्षकों की कमी और अधिकता की समस्या को दूर करना है.

सरकार ने साफ किया है कि सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या प्रवासन, दाखिले, तबादले और जनसंख्या बदलाव जैसे कारणों से घटती-बढ़ती रहती है. इसी वजह से कई स्कूलों में जरूरत से ज्यादा शिक्षक हैं, जबकि कुछ स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है. ई-पंजाब पोर्टल के आंकड़ों के विश्लेषण से यह स्थिति सामने आई है.

Advertisment

नई व्यवस्था के तहत डीईओ को शैक्षणिक सत्र के दौरान शिक्षकों की तैनाती को संतुलित करने का अधिकार दिया गया है. इसकी समीक्षा हर तीन महीने में होगी और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजनी होगी. छात्र-शिक्षक अनुपात भी तय कर दिया गया है. उदाहरण के तौर पर, 1 से 20 छात्रों वाले स्कूल में एक शिक्षक, 21 से 60 छात्रों पर दो शिक्षक और इसी तरह छात्रों की संख्या बढ़ने पर शिक्षक भी बढ़ेंगे.

सरकार ने दूरदराज और पिछड़े ग्रामीण इलाकों के स्कूलों को प्राथमिकता देने का फैसला लिया है, ताकि वहां बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो. अतिरिक्त शिक्षकों को जरूरतमंद स्कूलों में भेजा जाएगा, लेकिन वरिष्ठता और शिक्षकों की सहमति का पूरा ध्यान रखा जाएगा.

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच के अनुसार यह फैसला बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने और शिक्षकों को कम से कम परेशानी देने के लिए लिया गया है. यह कदम पंजाब में शिक्षा सुधार की दिशा में एक मजबूत पहल माना जा रहा है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ