अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय पात्र के कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अक्षय पात्र फाउंडेशन के अधिकारियों ने कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है और स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार है. उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने के लिए फाउंडेशन समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है.

Yoga_241c91

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा गोल मार्केट स्थित अपने केंद्रीय रसोईघर के निकट एक पार्क में योग सत्र का आयोजन किया गया. इसमें दिल्ली-एनसीआर के पांचों अक्षय पात्र रसोईघरों के 70 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया. प्रशिक्षकों ने कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी.

विज्ञापन

अक्षय पात्र फाउंडेशन के अधिकारियों ने कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है और स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार है. उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने के लिए फाउंडेशन समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है. कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर के कई रसोईघरों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न रसोईघरों से कुल 70 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ